सतना

बंधक बनाकर नाबालिग से बलात्कार

पुलिस ने दर्ज किया गैंगरेप का मामला, घटना में एक नाबालिग भी शामिल
less than 1 minute read
Sep 25, 2019
बलात्कार के आरोपी दरिन्दे को भेजा सलाखों के पिछे
बलात्कार के आरोपी दरिन्दे को भेजा सलाखों के पिछे

सतना. नाबालिग लड़की को एक नाबालिग लड़के की मदद से बंधक बनाने के बाद बलात्कार करने का मामला सामने आया है। सभापुर थाना में जब पीडि़ता ने घटना के बारे में पुलिस को बताया तो गैंग रेप का अपराध कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि वह कुछ सामान लेने के लिए घर से दुकान गई थी। तभी एक लड़के ने उसे बुलाया और राम अवतार चौधरी के घर ले गया। जहां घर में दाखिल होते ही राम अवतार ने दरवाजे बंद किए और दोपहर दो बजे से रात दो बजे तक बलात्कार करता रहा। किकसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पीडि़ता घर पहुंची तो परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए उसके बयान के आधार पर आइपीसी की धारा 376(डी), 342, 506 व पॉक्सो एक्ट की धारा ५/६ के तहत प्रकरण कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Published on:
25 Sept 2019 12:00 am