सतना

सुरक्षित नहीं बैंकों के खजाने, RBI की इस रिपोर्ट ने उड़ाई पुलिस की नींद

मुद्रा आपूर्ति समस्या: रिजर्व बैंक ने सुरक्षा अभाव में करेंसी चेस्ट बंद करने की दी चेतावनी, एसपी को आवश्यक बल उपलब्ध कराने लिखा पत्र

1 minute read
Sep 23, 2017
RBI latest news in india

रमाशंकर शर्मा @ सतना। प्रदेश में बैकों का खजाना (करेंसी चेस्ट) सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं बल्कि भारतीय रिजर्व बैंक कह रहा है। आरबीआई ने कई जिलों में पुलिस सुरक्षा नहीं मिलने के कारण यह भी चेताया है कि इस स्थिति में बैंक को करेंसी चेस्ट बंद करना पड़ सकता है। इससे मुद्रा आपूर्ति की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

सरकार के हाथ-पांव फूल गए

ये भी पढ़ें

हिचकोले खाते हाइवे पर गुंडों के दम पर फिर टोल वसूली शुरू, इन 2 टोल नाकों में बनी विवाद की स्थिति

आरबीआई की इस चेतावनी के बाद सरकार के हाथ-पांव फूल गए हैं। आनन-फानन में गृह मंत्रालय ने पुलिस महानिदेशक को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस बल की कमी का हवाला

भारतीय रिजर्व बैंक ने समीक्षा में पाया, प्रदेश के कुछ जिलों में (सुरक्षा की दृष्टि से नाम नहीं बताए गऐ) पुलिस बल की कमी का हवाला देते हुए बैंक को पुलिस गार्ड देने में हाथ खड़े कर दिए गए हैं। इस स्थिति में करेंसी चेस्ट को बंद करना पड़ सकता है। इससे मुद्रा आपूर्ति की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

गृह मंत्रालय को स्थिति से अवगत कराया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वित्त विभाग ने गृह मंत्रालय को स्थिति से अवगत कराया। इस पर गृह विभाग के अवर सचिव डीएस मुकाती ने पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय को जानकारी देते हुए स्पष्ट किया।

जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित

संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया जाए कि करेंसी चेस्ट के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए। ताकि आरबीआई द्वारा जिले में मुद्रा आपूर्ति में व्यवधान की स्थिति न बने।

पुलिस बल उपलब्ध कराने जारी हुए निर्देश
पुलिस महानिदेशक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलों के एसपी को करेंसी चेस्ट की सुरक्षा के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। संचालनालय संस्थागत वित्त के संयुक्त संचालक सतीश गुप्ता ने भी इस संबंध में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।

ये भी पढ़ें

इस तरह सुरक्षा कर्मियों और मरीज के परिजनों के साथ हुई झूमाझटकी

Updated on:
23 Sept 2017 02:00 pm
Published on:
23 Sept 2017 01:46 pm
Also Read
View All