सतना

पुलिस ने की चालानी कार्रवाई तो बोले लोग-पहले दिलवाओ पार्किंग

स्टेशन रोड, कोठी तिराहे से हटाया गया अतिक्रमण

2 min read
Jan 06, 2018
Removed encroachment seized bike

सतना. शहर की मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निगम एवं पुलिस प्रशासन शुक्रवार को भी सक्रिय रहा। फुटपाथी दुकानदारों के भारी विरोध के बीच स्टेशन रोड व कोठी तिराहे पर सजी गुमटियों को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। रीवा रोड की यातायात व्यवस्था में बाधा बने सड़क पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण दस्ते ने 22 बाइक जब्त करते हुए चालानी कार्रवाई की।

बाइकों पर कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण दस्ता एवं यातायात पुलिस से लोगों की छीना झपटी भी हुई। सड़क पर वाहन पार्क कर दुकानों में सामान खरीद रहे लोगों ने यह कहते हुए कार्रवाई का विरोध किया कि निगम प्रशासन पहले शहर में पार्किंग की व्यवस्था कराए, फिर कार्रवाई करे। जब शहर में कहीं पर वाहन पार्क करने की जगह ही नहीं है तो लोग सड़क पर वाहन नहीं खड़ा करे तो कहां करें। इस कार्रवाई से जनता को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें

CBI की इलाहाबाद बैंक में दबिश, बैंक मैनेजर ने ऑपरेटर से मिल पेंशनर्स के उड़ाए 27 लाख


उप बसस्टैंड अतिक्रमण मुक्त
कोठी तिराहा स्थित उप बसस्टैंड की जमीन खाली कराने अतिक्रमण दस्ते ने कार्रवाई करते हुए कोठी तिराहे पर सड़क किनारे सजी गुमटियों को वहां से हटाकर बस स्टैंड के चारों आेर की जमीन खाली करा दी। कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय के सामने फिर से गुमटियां सजाने वाले दुकानदारों की एक दर्जन गुमटियां जब्त करते हुए पेट्रोल पंप तक पन्ना रोड को अतिक्रण मुक्त कराया गया।


बस ऑपरेटरों की मनमानी जारी
प्रशासन की सख्ती के बाद भी बस ऑपरेटर हवाई पट्टी स्थित बस पार्किंग स्थल में बस खड़ा करने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार को अतिक्रमण दस्ते के निरीक्षण के दौरान टाउन हाल मैदान में एक दर्जन बसें पार्क मिलीं। जिन्हें यातायात पुलिस की मदद से वहां से हटवाया गया। ननि प्रशासन ने बस ऑपरेटरों से अपील की है कि हवाई पट्टी में बस खड़ा करने बिजली, पानी जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। बस चिह्नित स्थान पर ही खड़ा करें।

ये भी पढ़ें

रिमारी हत्याकांड में दोनों पक्षों से चार आरोपी भेजे गए जेल, इलाके में अब भी पुलिस बल तैनात
Published on:
06 Jan 2018 12:44 pm
Also Read
View All