सतना

रेवांचल एक्सप्रेस में चोरों का धावा, इन यात्रियों का सामान हुआ चोरी

रविवार की अलसुबह बीना स्टेशन के पास चोरों ने बोला ट्रेन में धावा
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Oct 2018, 2:07 PM IST
rewanchal express big theft in bina railway station
rewanchal express big theft in bina railway station

सतना। मध्यप्रदेश में ट्रेनों की लूट और चोरी की वारदात थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन शातिर चोर ट्रेनों में छोटी से लेकर बड़ी घटना कर देते है और जीआरपी और आरपीएफ के जिम्मेदार हाथ मलते रह जाते है। एक ऐसी ही वारदात का मामला सामने आया है। बताया गया कि रीवा से चलकर हबीबगंज (भोपाल) तक जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस को रविवार की अलसुबह बीना स्टेशन के पास अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए 2 यात्रियों का सामान लूट लिया।जिस वक्त ट्रेन हादसे का शिकार हुई है उसी वर्थ पर खुद सतना जीआरपी प्रभारी संतोष तिवारी भी उसी कोच से सफर कर रहे थे। फिर भी उनको भनक तक नहीं लगी।

ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक रीवा से भोपाल जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में रविवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच बीना स्टेशन के पास चोरों ने धावा बोला। शातिर चोरों ने इस बार एसी कोच को निशाना बनाया। बताया गया कि एसी टू कोच में सफर कर रहे 02 यात्री लूट का शिकार हुए। जिसमें कीमती सामान और पर्स शामिल है। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने यात्रियों के मोबाइल, नगदी, बैग में रखे आभूषण और जरूरी दस्तावेज भी चुरा लिए। गहरी नींद में सो रहे जीआरपी सतना प्रभारी संतोष तिवारी को भी भनक नहीं लगी। जबकि वह भी उसी कोच से सफर कर रहे थे। लूट की मुख्य शिकारों में रीना तिवारी के दो कीमती मोबाइल और 14 हजार नगद और सोने के आभूषण। वहीं लालन चतुवेर्दी का भी कीमती सामन चोर उठा ले गए।

Published on: