
809560 males and 722023 female voters in satna district
सतना। चुनाव आयोग के 28 नवंबर को मतदान की घोषणा के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने सतना जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू होने की जानकारी दी। उन्होंने पारदर्शी, निष्पक्ष, निर्भीक और भयमुक्त निर्वाचन का भरोसा दिलाया। विधानसभा चुनाव में कुल 1531621 लोग मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें पुरुष मतदाता की 809560 तथा महिला मतदाता 722023 है।
थर्ड जेण्डर 38 है। सतना विस क्षेत्र के 3 मतदान केन्द्र बदलने का प्रस्ताव भेजा है। 56 मतदान केन्द्र ऐसे हैं जहां मोबाइल कनेक्टिविटी में दिक्कत है। जल्द यहां समानांतर व्यवस्था बनाई जा रही है। इस दौरान निगमायुक्त प्रवीण सिंह अढ़ायच, जिपं सीइओ साकेत मालवीय, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी सहित आरओ मौजूद रहे।
1978 मतदान केन्द्र
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिये जिले में 1978 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें चित्रकूट में 258, रैगांव में 264, सतना में 293, नागौद में 278, मैहर में 297, अमरपाटन में 278 तथा रामपुर बाघेलान में 210 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। सतना विधानसभा में 3 मतदान केन्द्र बदलने का प्रस्ताव गया है। इसे स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि परिसर के अन्दर ही भवन बदला जा रहा है न कि अन्यत्र स्थानान्तरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव 2013 में 1521 मतदान केन्द्र स्थापित थे।
20 हजार मतदाताओं के पास इपिक नहीं
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम प्रकाशन में कुल 27572 नये मतदाता जोड़े गए हैं। 150054संशोधित प्रविष्टियां रहीं। उन्होंने स्वीकार किया कि नए मतदाताओं और संशोधित प्रविष्टियों के कुछ मतदाताओं को अभी इपिक (फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र) का वितरण नहीं हो पाया है। लेकिन जल्द ही सभी मतदाताओं को इसका वितरण करवा दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार नये मतदाताओं के लगभग 5 हजार और संशोधित मतदाताओं के लगभग 15 हजार इपिक का मतदाताओं को वितरण लंबित है।
14 अन्तर राज्यीय नाके
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान निगरानी के लिये 14 अन्तर राज्यीय नाके लगाए गए हैं। ये नाके दो राज्यों की सीमाओं के बीच लगेंगे। इसके अलावा स्थैटिक टीम द्वारा भी नाके लगाए गए हैं। इसमें चित्रकू ट विधानसभा में गुप्त गोदावरी मोड़, सेमरिया रोड हरिहरपुर, पिण्डरा तिराहा शामिल है। रैगांव विधानसभा में खाम्हा खूझा टोल नाका, सौनौर चौराहा कोठी, सिंहपुर तिराहा सिंहपुर, सतना विधानसभा में रीवा रोड माधवगढ़, रामस्थान तिराहा सेमरिया रोड, सोहावल तिराहा पन्ना रोड, नागौद विधानसभा में दुरेहा चौराहा जसो, रपटा चौराहा उचेहरा, सिंहपुर चौराहा नागौद, मैहर विधानसभा में कैमोर मोड़ कटनी रोड अमदरा, फारेस्ट नाका बदेरा, ओइला सतना रोड, अमरपाटन विधानसभा में रामपुर रोड लालपुर, टाइगर सफारी गोविन्दगढ़ रोड, जिगना तिराहा रामनगर तथा रामपुर विधानसभा में टिकुरी चौराहा सेमरिया रोड में नाके लगाए गए हैं।
क्रिटिकल मतदान केन्द्रों में विशेष इंतजाम
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में क्रिटिकल और वल्नरेबल मतदान केन्द्रों में विशेष व्यवस्थाएं और सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। इनके चिन्हांकन की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मतदान केन्द्र पक्के भवन में है और सभी केन्द्रों में जाने का सुगम रास्ता है।
Published on:
07 Oct 2018 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
