सतना

सड़क हादसा: कार-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत

ट्रांसपोर्ट व्यवसायी का परिवार था कार में सवार, अमरपाटन के बारी मोड़ पर हुई घटना, कार सवार तीन बच्चों समेत पांच घायल

2 min read
Jun 05, 2019
Road accident: Three killed in car-truck collision

सतना. जौनपुर से पूना जा रहा ट्रांसपोर्ट व्यवसायी का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। मंगलवार की सुबह अमरपाटन थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 7 के बारी मोड़ में ट्रक की टक्कर लगने से ट्रांसपोर्ट कारोबारी समेत एक महिला व एक बच्ची की मृत्यु हो गई। जबकि तीन बच्चों समेत पांच व्यक्ति इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की खबर पाते ही तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह, टीआइ राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां से मृतकों के शव और घायलों को अस्पताल रवाना कराया गया।

पुलिस के अनुसार, कार एमएच 14 सीसी 7288 में पाल रोड लाइंस के संचालक का परिवार जौनपुर से पूना जा रहा था। कार चालक जनार्दन पाल पुत्र मिश्री लाल पाल (50) निवासी जौनपुर समेत एक महिला और एक बच्ची की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। महिला का नाम रेणु और बच्ची का नाम अंजली बताया गया है। जबकि घायल तीन बच्चों में चंदा पाल (9), सूरज पाल (12) व श्रेया (5) के नाम की पहचान हुई है। इसके अलावा घायलों में नन्हें सिंह पुत्र मुन्ना सिंह (55), ऊषा पत्नी स्व. कृष्णा सिंह बताए गए हैं। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिट्टी से भरे ट्रक यूपी 50 सीटी 1671 से टक्कर होने पर घटना हुई है। घटना के बाद से ही पुलिस मृतक और घायलों की पहचान करने में जुटी रही। पुलिस का कहना है कि पीडि़तों के रिश्तेदारों के आने पर ही सभी के नाम स्पष्ट हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें

19 साल से दफन है डबल मर्डर के साथ मूर्ति चोरी का राज

इंतजार करती रही पुलिस

घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के कुछ रिश्तेदारों से संपर्क साधा है लेकिन मंगल की रात तक वह अमरपाटन नहीं पहुंच सके थे। एेसे में शव सुरक्षित रखते हुए कार से बरामद सामान को सुरक्षित रखा गया है। बुधवार की सुबह पीडि़तों के परिचितों के आने पर अगली कार्रवाही हो सकेगी।

एसडीएम अस्पताल पहुंचे

इस गंभीर घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम एसके धु्रर्वे अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टर से घायलों की हालत के बारे में जाना और बेहतर उपचार के लिए कहा। इसके साथ ही पुलिस को कहा कि वह पीडि़तों की जल्द पहचान करते हुए उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें

साइबर हमला- विदेश से हैक हो रहीं फेसबुक आइडी
Published on:
05 Jun 2019 01:02 am
Also Read
View All