सतना

मच्छरों से बचाव के लिए लगाएं गेंदे और रोजमेरी के पौधे

मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचना है तो अभी से हो जाएं सतर्क
2 min read
Sep 23, 2018
Rosemary plants for protection against mosquitoes
Rosemary plants for protection against mosquitoes

सतना. पौधे जहां मन को शांति वहीं पर्यावरण को शुद्धता तो देते ही हैं साथ ही कई खतरनाक कीड़े मकोड़े से भी हमारी रक्षा करते हैं। सीजन डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का। इस बीमारी के बढ़ते मामले लोगों को डरा रहे हैं । परिवार का कोई भी सदस्य इस बीमारी की चपेट में न आए इसके लिए आपको पहले से ही इंतजाम करने पड़ेंगे। इसलिए आयुर्वेद एक्सपर्ट अमित द्विवेदी का कहना है कि इस सीजन में कुछ ऐसे पौधे खरीद कर घर पर लगाएं जो घर को सुंदर तो बनाएंगे ही साथ ही मच्छरों की एंट्री भी रोकेंगे ।

गेंदे से दूर रहेंगे मच्छर
गेंदे के फू ल की तीखी सुगंध भी मच्छरों के लिए परेशानी का सबब है। यही कारण है कि मच्छर इस पौधे से दूर ही रहते हैं। अगर आप इस पौधे को घर पर लगाएंगे तो आपके घर की खूबसूरती तो बढ़ेगी ही साथ ही मच्छर भी दूर रहेंगे।

कमरे में रखे तुलसी
तुलसी का पौधा अनेक गुणों से भरपूर होता है इसकी पत्तियों की खुशबू काफ ी तेज होती है जो मच्छरों को दूर भगाने में मददगार है। इसलिए इसको बालकनी या कमरे के हर कोने पर लगाए। जहां धूप भी मिले और मच्छर घर केअंदर दाखिल नहीं होंगे ।

शरीर पर रगड़े पत्तियां
लेमन वाल्व की पत्तियां पुदीने की तरह दिखती है। लेकिन खुशबू नींबू जैसी होती है। यह जहां भी लगा होता है इसकी सुगंध मच्छरों को दूर रखती है। इसके अलावा इसकी पत्तियों को आप रगड़ कर अपने शरीर पर भी लगा सकते हैं। जिससे आप आस पास मच्छर नहीं भटकेंगे।

बड़े काम के रोज मेरी के फू ल
इस पौधे से मच्छरों से छुटकारा आसानी से पाया जा सकता है। रोजमेरी के पौधे 4 से 5 फ ीट तक लंबे होते हैं इसके फू लों की सुगंध से मच्छर घर से दूर ही रहते हैं। रोज मैरी के फू लों को पानी में भिगोकर आप इसके पानी का कमरे में छिड़काव भी कर सकती हैं।

मच्छरों की दुश्मन चाय
हरी चाय का पौधा मच्छरों का सबसे बड़ा दुश्मन है। इस पौधों की खुशबू से मच्छर दूर भागने लगते हैं। इसका रस भी बाजार में उपलब्ध है । इसकी पत्तियों को पीसकर शरीर में लगाने से मच्छर नहीं काटते।

Updated on:
23 Sept 2018 10:35 pm
Published on:
23 Sept 2018 10:35 pm