कोलगवां थाना क्षेत्र की वारदात, टॉफी दिखाकर मासूम को बनाया हवस का शिकार
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बताया गया कि एक साइको किलर ने 5 साल की मासूम को टॉफी दिखाकर मुंह काला किया। इतने में भी जब मन नहीं भरा तो अधमरा हालात में छोड़कर मौके से फरार हो गया। ये पूरी घटना कोलगवां थाना क्षेत्र के टिकुरिया टोला अंतर्गत तीन दिन पहले शुक्रवार की बताई जा रही है।
दुष्कर्म का आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीडि़ता के पड़ोसी का है। रविवार को पीडि़त मासूम के परिजन ने थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। थाने में परिजन व लोगों की भीड़ लगने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ये है पूरा मामला
पुलिस ने बताया, शुक्रवार की रात करीब 10 बजे पांच वर्षीय पीडि़ता पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र तिवारी उर्फ जीतू के घर बेर लेने गई थी। आरोपी उस वक्त घर में अकेला था। मासूम को देखकर उसकी नीयत डोल गई। मासूम को टॉफी का लालच देकर वह अंदर ले गया और अपनी हवस का शिकार बना डाला।
आरोपी को तरस नहीं आया
मासूम रोती बिलखती रही, लेकिन आरोपी को तरस नहीं आया। दुष्कर्म की शिकार मासूम जब बेहोश होने लगी तब आरोपी उसे छोड़कर भाग खड़ा हुआ। परिजन की शिकायत पर कोलगवां पुलिस आरोपी जितेन्द्र तिवारी (27 वर्ष) पिता रमेश तिवारी को धारा 376 व पास्को एक्ट का प्रकरण कायम करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
मेडिकल रिपोर्ट के बाद गिरफ्तारी
सूत्रों के अनुसार, मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पीडि़ता कीमेडिकल रिपोर्ट के बाद गिरफ्तार किया है। परिजनों द्वारा एफआईआर कराने के बाद कोलगवां पुलिस पीडि़ता की मेडिकल जांच कराने जिला अस्पताल ले गई। प्राथमिक मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई या नहीं जब इस मामले में जब टीआई हेमंत बर्वे से पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि बाहर होने के चलते अभी जानकारी नहीं है लेकिन आरोपी को पकड़ लिया गया है।