सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है। बताया गया कि एमपी बीजेपी से राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राज्य सिलाई कला मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार नामदेव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। उधर, राज्य सरकार ने भी राज्यमंत्री के पद से हटा दिया है। उक्त कार्रवाई मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने की है।