सतना

लाइव कंसर्ट के बाद अचानक बिगड़ गई सपना चौधरी की तबीयत, आधी रात को हुआ था कुछ ऐसा

लाइव कंसर्ट करने पहुंची मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की अचानक तबीयत खराब हो गई। वो सतना के रामपुर इलाके में डांस प्रोग्राम कर रही थीं।
2 min read
Mar 07, 2022
News
लाइव कंसर्ट के बाद अचानक बिगड़ गई सपना चौधरी की तबीयत, आधी रात को हुआ था कुछ ऐसा

सतना. मध्य प्रदेश के सतना में लाइव कंसर्ट करने पहुंची मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की अचानक तबीयत खराब हो गई। बता दें कि, वो शहर के रामपुर इलाके में डांस प्रोग्राम कर रही थीं। प्रोग्राम के बाद अचानक उनके पेट में दर्द उठ गया, जो इतना तेज था कि, तड़के उन्हें रीवा के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यहां कुछ देर इलाज के बाद उन्हें आराम मिला। इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।


अस्पताल से सपना सीधे अपने होटल के लिए रवाना हो गई, जहां वे रुकी हुई थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रामपुर बाघेलान कस्बे में एक व्यापारी ने एक प्रोग्राम कराया था। इस प्रोग्राम में सपना चौधरी का लाइव डांस कंसर्ट किया था। ये शो रात रात 8 बजे से करीब 12 बजे तक चला था। उनके रुकने का इंजताम रीवा के एक होटल में रखा गया था। कंसर्ट खत्म होने के बाद वो अपने होटल पहुंची। यहां उन्होंने कंपनी के स्टाफ के साथ रात करीब 1 बजे जिनर किया। बताया जा रहा है कि, इसी के बाद से उनके पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।


पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी सपना

पेट में दर्ज लगातार बढ़ने पर सपना को होटल मैनेजमेंट की ओर से तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि, सुबह तड़के 3 बजे से सपना चौधरी का उपचार शुरु किया गया। जरूरी दवाइयां दिये जाने के कुछ देर बाद उन्हें आराम लगने लगा था। इसके बाद उनका प्रॉपर चेकअप करके उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। यहां सो वो सीधे अपने होटल के लिए रवाना हो गईं।


खजुराहो के लिए निकल गईं सपना

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, रविवार को पूरे दिन उन्होंने होटल में आराम किया। इसके बाद जैसे ही उनकी तबियत में पूरी तरह सुधार हुआ तो वो रामपुर बाघेलान में इवेंट करवाने वाले कारोबारी के घर में चाय-नास्ता करने पहुंचीं। यहां से अपनी टीम के साथ वो खजुराहो के लिए रवाना हो गई।

Published on:
07 Mar 2022 08:43 pm