31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहन की सौतन बनने जीजा के साथ भागी थी साली, फिर जंगल में पेड़ पर लटके मिले 8 दिन पुराने शव

दलपतपुर-मगरधा के बीच जंगल में युवत युवती की पेड़ से लटकी लाश मिली। दोनों ने एक ही दुप्पटे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Mar 2022, 7:01 PM IST

News

बहन की सौतन बनने जीजा के साथ भागी थी साली, फिर जंगल में पेड़ पर लटके मिले 8 दिन पुराने शव

सागर. मध्य प्रदेश के सागर के बंडा थाना इलाके में आने वाले दलपतपुर जंगल में युवक और युवती का शव शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार दलपतपुर के पास पठार के जंगलों में करीब बेसली निवासी 20 वर्षीय युवती और सुनवाहा निवासी 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने सबसे पहले शवों को पेड़ पर लटके हुए देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।


बताया जा रहा है कि, जंगल में पेड़ पर लटके दोनों शव करीब 8 दिन पुराने हो सकते है। शवों के चेहरे बिगड़ चुके हैं। मृतकों ने फंदा एक ही दुप्पटे से लगाया है। पास में युवक की जैकेट मिली है। घटना की जानकारी लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर बंडा एसडीओपी उमराव सिंह ठाकुर का कहना है कि, मृतकों की पहचान हो गई है। मृतका बेसली गांव की रहने वाली थी, उसे प्रेमी 25 फरवरी को मगरधा के स्कूल से लेकर भाग निकला था। दोनों की लाश जंगल के पेड़ में लटकी मिली हैं। फिलहाल, मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- मजिस्ट्रेट के बंगले में चोरी, गश्त पर तैनात गार्ड का मोबाइल भी लूटकर ले गए बदमाश


एक दुप्पेट से लगा ली दोनों ने फांसी

जानकारी के अनुसार, दलपतपुर-मगरधा के बीच जंगल में युवत युवती की पेड़ से लटकी लाश मिली। दोनों ने एक ही दुप्पटे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि, दोनों 25 फरवरी से घर से लापता थे। परिजन की ओर से पुलिस में इसकी शिकायत भी की गई थी। शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस द्वारा परिवार को मृतकों की तस्वीर भेजी गई, जहां से युवक की पहचान हो गई। जांच में सामने आया कि, 25 फरवरी को युवती हाईस्कूल का पेपर देने के लिए बहरोल गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंची।


मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसी बीच युवक भी अपने घर से गायब हो गया था। मृतक युवक किशौरी की बहन के रिश्ते में आता था। इस कारण दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना लग रहता था। बताया जा रहा है कि, इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। उनके बीच चल रही प्रेम प्रसंग की भनक परिवार को लग गई। फिर दोनों ने घर से भागकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

राज्यपाल के अभिभाषण का पूर्व मंत्री ने किया विरोध, देखें वीडियो