31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मजिस्ट्रेट के बंगले में चोरी, गश्त पर तैनात गार्ड का मोबाइल भी लूटकर ले गए बदमाश

हथियारबंद बदमाश चोरी छिपे बंगले में लगे चंदन के पेड़ काटकर ले जा रहे थे। तभी बंगले में गश्त पर तैनात जवान ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने हथियार के दम पर गार्ड का मोबाइल भी लूट लिया और मौके से फरार हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Mar 2022, 4:03 PM IST

News

मजिस्ट्रेट के बंगले में चोरी, गश्त पर तैनात गार्ड का मोबाइल भी लूटकर भागे बदमाश

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रेलवे के स्पेशल मजिस्ट्रेट के बंगले में सोमवार की सुबह चोरी की वारदात सामने आई हैं। बता दें कि, हथियारबंद बदमाश चोरी छिपे बंगले में लगे चंदन के पेड़ काटकर ले जा रहे थे। तभी बंगले में गश्त पर तैनात जवान ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने हथियार के दम पर गार्ड का मोबाइल भी लूट लिया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि, वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों की संख्या 5 से ज्यादा थी। हालांकि, मामले की जांच में जुटी भोपाल जीआरपी गार्ड से लूटपाट का इंकार कर रही है। पुलिस इनवेस्टिकेशन के अनुसार, आरोपियों के तार इंदौर से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि वहीं बड़े पैमाने पर चंदन की तस्करी की जाती है।

आपको बता दें कि, डॉक्टर आरिफ पटेल भोपाल रेलवे में स्पेशल मजिस्ट्रेट हैं। उनको जीआरपी और आरपीएफ थाने से 100 मीटर दूर पूर्वी रेलवे कॉलोनी में 3/TC टाइप का बंगला अलॉट किया गया है। वहीं, जीआरपी द्वारा जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि, बंगले के मेन गेट पर ताला लगा था, जबकि बंगले के अंदर जाने पर परिसर में लगे चंदन के दो पेड़ कटे मिले। फिलहाल, जीआरपी और आरपीएफ मामले की जांच में जुट गई है।


आर्थिक नगरी से जुड़ रहे वारदात के तार

भोपाल के अलावा सीहोर और आसपास के इलाकों में चंदन चोर गिरोह सक्रिय है। जो चोरी का चंदन इंदौर के तस्करों को बेचते हैं। हालांकि, भोपाल में अच्छी किस्म का चंदन नहीं होता है। इस कारण इसे अच्छे चंदन में मिलाकर बेच दिया जाता है। इंदौर में चंदन के बड़े तस्कर हैं।

पुलिस ने लूटपाट से इनकार किया

GRP भोपाल का कहना है कि आरोपियों का आमना-सामना किसी से नहीं हुआ है। लोगों की सूचना पर GRP बंगले पर पहुंची थी। आसपास कोई CCTV कैमरा नहीं है। यह इलाका चांदबढ़, ऐशबाग और निशातपुरा से लगा हुआ है। आरोपी इन्हीं इलाकों के हो सकते हैं।

राज्यपाल के अभिभाषण का पूर्व मंत्री ने किया विरोध, देखें वीडियो