सतना

अगर आपको भी सपने में यह 5 चीजें दिखे तो बिल्कुल भी ना करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी

अगर आपको भी यह 5 चीजें सपने में दिखे तो बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें

2 min read
Sep 15, 2018
sapno ka rahasya in hindi

सतना। मानव जीवन में सपने बहुत महत्वपूर्ण होते है। क्योंकि हर सपने का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। ये आने वाले कल में हमें अच्छे बुरे का अहसास कराते है। हमारे घर या आसपास अधिकतर लोग कुछ ना कुछ सपना जरूर देखते हैं। कई लोग सपने में देखते हैं कि किसी की मौत हो गई थी। कोई बोलता है आज सपने में कुछ उड़ता हुआ देखा हूं आदि बहुत सारी चीजें दिखाई देती है। इनमें से कुछ का मतलब तो हमें पता होता है लेकिन अधिकांश चीजों का अर्थ हमें नहीं पता होता। आज हम आपको पांच ऐसे ही चीजों के बारे में बताने वाले हैं। इनको अगर सपने में दिखें तो भूलकर भी नजरअंदाज ना करें।

इन चीजों को न करें नजरअंदाज
- अगर आप सपनों में कभी खुद को निर्वस्त्र अर्थात बिना कपड़ों के देखते है तो इसका बुरा अर्थ होता है। मतलब आप खुद को असहाय और असुरक्षित महसूस कर रहे है। मतलब आपके साथ कोई नहीं है।
- अगर आपके सपने में कभी किसी की मौत दिखाई देती है तो इसका साफ अर्थ है। मतलब आपकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। कभी भी कुछ भी हो सकता है।
- अगर कभी आप सपने में खुद को गर्भवती देख रहीं है तो इसका अर्थ है कि आप शरीरिक रूप से विकसित हो रही है। आपके जीवन में जल्द बदलाव आने वाला है।
- सपने में कभी अगर बहती हुई नदी, नाला, झरना आदि का पानी दिखाई देता है तो मतलब आप शारीरिक रूप से पवित्र हो। आपके जीवन में कुछ शुभ होने वाला है। भाग्य के दरवाजे खुलने वाले है।
- खुद को अगर आप सपने में उड़ता हुआ देखते है तो इसका मतलब है कि आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए काफी सारी मेहनत करनी पड़ेगी। सफलता के लिए संघर्ष करना होगा।

ये भी पढ़ें

MP-UP के मध्य ये रेलवे स्टेशन है संवेदनशील, जहां पांच दशकों से सक्रिय है डकैत

सक्सेसफुल लोग भी मानते है सपने होते है सच
सक्सेसफुल लोगों का भी कहना है कि हर इंसान को जीवन में सपना देखना चाहिए। सपनों से ही जीवन की नई राह बनती है। लेकिन ये सपना सोते समय नहीं जागते समय देखना चाहिए। जब तक आपका सपना न पूरा हो संघर्ष करते रहे एक न एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी। मतलब मेहनत के द्वारा किया गया कोई भी कार्य असंभव नहीं होता है।

ये भी पढ़ें

मध्यप्रदेश में एक-दूसरे से जुड़ी नवजात बेटियों का हुआ जन्म, दिल एक दिमाग दो !, अब आगे क्या…
Published on:
15 Sept 2018 03:30 pm
Also Read
View All