सतना

पंचतत्व में विलीन हुई MP के EX CM अर्जुन सिंह की धर्मपत्नी, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

- चुरहट के राव सागर तालाब मेें हुआ अंतिम संस्कार- अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब, शामिल हुई कई राजनैतिक हस्तियां- विशेष विमान से दिल्ली से रीवा लाया गया पार्थिव शरीर

2 min read
May 16, 2019
saroj singh Dies At 84 years former MP CM arjun singh wife passed away
saroj singh Dies At 84 years former MP CM arjun singh wife passed away

सीधी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अर्जुन सिंह की दिवंगत धर्मपत्नी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की मां सरोज सिंह का गुरुवार को उनके पैतृक ग्राम शिवराजपुर चुरहट स्थित राव सागर तालाब के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र अभिमन्यु सिंह ने मुखाग्नि दी। स्व.सरोज सिंह का पार्थिव शरीर विशेष विमान से गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे रीवा पहुंचा, जहां से एंबुलेंस द्वारा सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर रीवा से गृहग्राम शिवराजपुर स्थित कोठी लाया गया, यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्रीय लोग उमड़ पड़े। लोगों ने उनके पाॢथव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके बाद उनका पार्थिव शरीर रावसागर तालाब ले जाया गया गया, जहां स्व. अर्जुन सिंह की समाधि स्थल के बगल में सरोज सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र अभिमन्यु सिंह, छोटे पुत्र अजय सिंह और उनके परिजनों ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान राव सागर तालाब में स्व. सरोज सिंह को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा रही। पुष्पांजलि के पश्चात उनके बड़े पुत्र अभिमन्यु सिंह ने अपरान्ह करीब ५ बजे मुखाग्रि दी।

उल्लेखनीय है कि सरोज सिंह का बुधवार की सुबह दिल्ली में निधन हो गया था। विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर जब रीवा हवाई पट्टी पहुंचा तो वहां भी उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जिसमें मुख्य रूप से पंचायत मंत्री मप्र शासन कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी सहित बड़ी संख्या मेें लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्थिव शरीर को रीवा से एंबुलेंस से गृहग्राम शिवराजपुर चुरहट लाए जाने के दौरान रास्ते में भी जगह-जगह लोगों ने अंतिम दर्शन किए।

अंत्येष्टि स्थल पर विंध्य प्रदेश के गणमान्य नागरिक तथा प्रदेश शासन के मंत्री कमलेश्वर पटेल व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के परिजन उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से स्व. अर्जुन सिंह के अनुज डॉ.सजन सिंह, दामाद वीपी सिंह राजा बाबा, केके सिंह भंवर, अमर सिंह मुरारी, मोती सिंह, राजाराम त्रिपाठी, श्रीकांत चतुर्वेदी, दिलीप मिश्रा, रवींद्र सेठी सहित संभाग के सभी दलों के नेता, समाजसेवी, व्यापारी एवं क्षेत्र के हजारो लोग उपस्थित रहे।

Published on:
16 May 2019 08:33 pm