सतना

एक्सीलेंस और मॉडल स्कूलों के लिए नहीं मिल रहे शिक्षक, 265 पदों के लिए 150 आए आवेदन

कॉउंसलिंग...पदस्थापना में नहीं दिखाई रुचि
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 12:04 PM IST
Satna Excellence and Model Schools big news in hindi
Satna Excellence and Model Schools big news in hindi

सतना। जिले के 8 एक्सीलेंस और 4 मॉडल विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट में कॉउंसलिंग आयोजित की गई। लेकिन, शिक्षकों ने कोई रुचि नहीं दिखाई। दो बार कॉउंसलिंग होने के बाद भी ज्यादातर सीटें रिक्त हैं।

बता दें कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 28 जुलाई को कलेक्ट्रेट में काउंसलिंग आयोजित की गई थी। लेकिन डीपीआइ के निर्देश के बाद 28जुलाई को आयोजित काउंसलिंग को निरस्त करते हुए दोबारा रविवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजन किया गया। इसमें लगभग 265 रिक्त पदों के लिए 150 शिक्षकों ने शामिल होकर च्वॉइस फिलिंग की।

ये है कारण
बाकी शिक्षकों ने पदस्थापना के लिए रुचि नहीं दिखाई। मौके पर गिरीश अग्निहोत्री एडीपीसी रमसा, एनके सिंह डीपीसी राज्य शिक्षा केन्द्र, साकेत गौतम डाइट प्रभारी, कुमकुम भट्टाचार्य एमएलबी स्कूल प्राचार्य मौजूद रहे। जानकारों ने बताया कि एम-शिक्षा मित्र पर इ-अटेंडेंस लगाना और शिक्षकों को उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूलों में समय पर पहुंचने के साथ ही बच्चों को पढ़ाना भी होगा। इसी डर से शिक्षक काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए।

यह रहेगी व्यवस्था
यह पदस्थापना दो साल अकादमिक शिक्षा सत्र 2018-19 एवं 2019-20 के लिए की गई है। इस अवधि में संबंधित शिक्षक के काम का मूल्यांकन एवं उनके द्वारा पढ़ाए गए विषय में ए ग्रेड प्राप्त विद्यार्थियों की संख्या, कुल उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर चयन समिति द्वारा पदस्थापना अवधि में वृद्धि की जा सकेगी। वह भी केवल एक साल के लिए होगी। तीन साल के बाद भी अगर कोई शिक्षक निरंतर उसी संस्था में अपनी सेवा रखना चाहेगा तो उसे पुन:परीक्षा के माध्यम से चयन प्रक्रिया में भाग लेकर पात्रता अर्जित करनी होगी।

फैक्ट फाइल
- विषय शिक्षक संख्या/च्वॉइस फीलिंग
- कृषि 02 00
- बायो 24 15
- कैमेस्ट्री 22 17
- वाणिज्य 06 03
- अंग्रेजी 37 27
- भूगोल 16 07
- हिंदी 41 20
- इतिहास 17 11
- गणित 13 10
- भौतिकी 18 10
- राजनीति 14 05
- संस्कृत 46 23

सरकारी एक्सीलेंस और मॉडल स्कूलों में अभी कई पद शेष बचे हुए हैं। अभी रिक्त पदों के लिए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। ऊपर से आदेश आने के बाद ही रिक्त पदों के लिए निर्णय लिए जाएंगे।
बीएस देशलहरा, जिला शिक्षा अधिकारी

Published on: