सतना

MP-UP के सीमाई क्षेत्रों में भारी वर्षा से मंदाकिनी नदी में बने बाढ़ के हालात, चित्रकूट का रामघाट डूबा

केरल के बाद मध्यप्रदेश में भयाभय हुए हालात

2 min read
Aug 19, 2018
Satna flood: mandakini river after heavy rain in chitrakoot
Satna flood: mandakini river after heavy rain in chitrakoot

सतना। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमाई क्षेत्रों में रातभर हुई बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ गया है। धर्म नगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी रौद्र रूप दिखा रही है। बताया गया कि चित्रकूट से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में रिमझिम बारिश का दौर लगातार 2 दिनों से चल रहा था। फिर शनिवार की रात तेज बारिश के कारण मंदाकिनी नदी में रविवार की सुबह बाढ़ आ गई है।

चित्रकूट एसपी मनोज कुमार झा, सदर एसडीएम इंदुप्रकाश और सिचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता अमरनाथ गुप्ता ने रामघाट का दौरा किया है। लगातार पानी के बढ़ते स्तर को देखकर रामघाट की दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए।

अचानक से बढ़ा जल स्तर
मिली जानकारी के मुताबिक चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढऩे से एक युवक बह गया। आनन-फानन में आरोग्यधाम के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के बाद रेस्क्यू करके बचाया है। गंभीर घायल युवक को आरोग्यधाम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो रात में हुई तेज बारिश के कारण हालात बिकट हुए है। जैसे-जैसे जंगलों से पानी उतर रहा है वैसे-वैसे मंदाकिनी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है।

घाट के किनारे पहुंची नाव
रामघाट से पुरानी लंका की ओर और यूपी के क्षेत्र में पानी का स्तर बढ़ा है। रामघाट के आसपास नाव चलाने वाले लोग बड़ी बाढ़ की आशंका को लेकर अपनी-अपनी नाव घाट के किनारे कर लिए है। चोरों ओर पानी ही पानी दिख रहा है। रामघाट पहुंच रहे श्रद्धालु के घुटनों तक पानी देखा जा रहा है। स्थानी प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दुकान खाली करने के निर्देश दे दिए है।

इन क्षेत्रों में हुई तेज बारिश
मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा में सती अनुसुईया की ओर से आने वाली मंदाकिनी नदी का पानी चित्रकूट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। रामघाट, भरतघाट, आरोग्यधाम में जलस्तर बढ़ा है। एमपी प्रशासन अभी चौकन्ना नहीं दिख रहा है। बल्कि यूपी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

mandakini river after heavy rain in chitrakoot" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/19/0_3277375-m.jpg">
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
Published on:
19 Aug 2018 03:51 pm