सतना

घर के कचरे की तरह साफ करें राजनीति की गंदगी, तभी महिलाओं को मिलगा न्याय

युवा स्वच्छ कर सकते हैं राजनीति, पत्रिका के चेंजमेकर महाअभियान के तहत आयोजित परिचर्चा में महिलाओं ने रखी राय

2 min read
Apr 15, 2018
satna patrika changemaker news in hindi

सतना। स्वच्छ राजनीति के लिए पत्रिका का चेंजमेकर अभियान बड़ा कदम बन सकता है। इसमें युवाओं की भूमिका बड़ी हो सकती है। युवा बदलाव का कारण बन सकते हैं। महिला सशक्तिकरण की बात होती है, लेकिन वोट भी पूछकर डाला जाता है। इसके लिए बड़े पैमाने पर जागरुकता लाने की जरूरत है। तभी चेंजमेकर जैसा महाअभियान लक्ष्य तक पहुंचेगा। समाज में ऐसे लोग मौजूद हैं, जो विकास में भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन, उन्हें मौका नहीं मिलता।

अगर, वे अपनी तरफ से साहस दिखाते भी हैं तो जनता का सहयोग नहीं मिलता। पत्रिका का प्रयास एेसे लोगों के लिए बड़ा मंच बन सकता है। कुछ ऐसे ही विचार शनिवार को आयोजित पत्रिका की परिचर्चा में निकलकर सामने आए हैं। इसमें महिला, युवा व व्यावसायिक क्षेत्र से जुडे़ लोगों ने भागीदारी की। इस मौके पर समर सिंह, दीपक बुधौलिया, विजय असानानी, शैलेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

Satna: समर्थन मूल्य में गेहूं उपार्जन के लिए जिले में बनेंगे 82 केंद्र

राजनीति में युवाओं के आने से देश के साथ ही समाज में बड़ा बदलाव अएगा। प्रजातंत्र का चौथा स्तम्भ अपनी भूमिका सही रखेगा तो राजनीति निश्चित रूप से स्वच्छ होगी। लोगों को समझना होगा कि जाति व धर्म के आधार पर चुनाव न हों। तभी बदलाव हो सकता है।
संध्या अवधिया

अकसर जनता किसी व्यापारी या सामाजिक कार्यकर्ता को सपोर्ट नहीं करती है। पार्टियां जाति, धर्म व बल के आधार पर टिकट देती हैं। जनता इन बातों को समझेे और दागी लोगों को मदद न करे तो बदलाव हो सकता है।
नीलम सोनी

हम लोगों को खुद प्रयास करना चाहिए। पहले अपने स्तर पर बदलाव की जरूरत है। ये समझना होगा कि आज के समय में इमानदार वो व्यक्ति है, जिसे चोरी का मौका नहीं मिला। ये स्थिति बदलनी होगी। पहले हम स्वयं सुधरे, फिर सुधार के लिए जागरूक करें। चेंजमेकर की पहल दलगत राजनीति के दल-दल से लोगों को मुक्ति दिला सकती है। जरूरी है, अच्छे नेतृत्वकर्ता की।
ब्रिगेडियर देवेंद्र सिंह

भ्रष्ट नेताओं को बाहर करना होगा। इमानदार व कुशल को मौका मिलना चाहिए। चेंजमेकर अभियान ने महत्वपूर्ण मुद्दों को बेहतर ढंग से उठाया गया है। हमें घर के कचरे की तरह राजनीति की गंदगी को साफ करना होगा।
किरन बुधौलिया

राजनीति में गिरावट आ गई है। इसके लिए प्रयास की जरूरत है। हमें देखना होगा कि हमारा जनप्रतिनिधि चरित्रवान हो, इमानदार हो। ऐसे लोगों को चेंजमेकर अभियान से जोड़ा जाना चाहिए। जो वास्तव में चेंजमेकर की भूमिका निभाना चाहते हैं।
एकता बुधौलिया

हम लोगों को तय करना होगा कि गंदे लोग हमेशा राजनीति से दूर रहें। इसके लिए हम सभी को सतत प्रयास करने की जरूरत है। राजनीति में स्वच्छता लाने के लिए शिक्षा पर जोर देना होगा। शिक्षा उसे दूर करने का अच्छा माध्यम हो सकती है।
दिया आसनानी

नारी सशक्तिकरण, नारी शिक्षा की बातें होती हैं लेकिन व्यावहारिकता में दिखाई नहीं देतीं। इन सभी परिवर्तन के लिए राजनीति में परिवर्तन होना जरूरी है। आम व्यक्ति को भूमिका निभानी पड़ेगी। पत्रिका का अभियान इस ओर सोचने को मजबूर करेगा।
सेजल आसनानी

चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि लोगों को भूल जाते हैं। यहीं से समस्या खड़ी हो जाती है। इसके लिए जागरुकता लाने की जरूरत है। पत्रिका ने बड़ा कदम उठाया है। जो उम्मीद की किरण है। मतदान को लेकर जागरुक करने की जरूरत है।
विनिता आसनानी

स्पष्ट राजनीति का अभाव है। देश अंधकार की तरफ जा रहा है। एेसे में यदि अच्छी सोच के लोग राजनीति में आएं तो फिर सुधार हो सकता है। घर-घर जाकर लोगों को समझाना होगा। मोहल्ला व टोली अभियान चलाना होगा।
जयश्री आसनानी

ये भी पढ़ें

Satna Trauma Unit: 6 साल, 5 एक्सटेंशन, जुर्माना लगाया फिर भी ट्रॉमा यूनिट निर्माण अधूरा
Published on:
15 Apr 2018 12:09 pm
Also Read
View All