सतना

सतना राजपरिवार गोलीकांड का वीडियो आया सामने, फायरिंग करती दिखीं सुनीता सिंह

Satna royal family shooting case: राजपरिवार गोलीकांड मामले में एक नया वीडियो सामने आने के बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। वीडियो में बाबा राजा की कथित महिला मित्र सुनीता सिंह फायरिंग करते नजर आ रही है।

2 min read
Jun 15, 2026
Satna royal family shooting case Sunita Singh firing video viral
Satna royal family shooting case: बाबा राजा की कथित दूसरी पत्नी सुनीता सिंह का फायरिंग करते वीडियो वायरल (फोटो सोर्स- Patrika)

Sunita Singh firing video viral: मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी में हुए बहुचर्चित गोलीकांड (Satna royal family shooting case) मामले में एक नया वीडियो सामने आने के बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। वायरल हो रहे वीडियो में मामले की प्रमुख किरदार सुनीता सिंह कथित तौर पर फायरिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं गोली चलने के तुरंत बाद राजपरिवार की बहू योगिता सिंह की चीखें भी वीडियो में सुनाई दे रही हैं। सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो गोलीकांड से जुड़े घटनाक्रम का अहम साक्ष्य माना जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच कर रही एजेंसियों के लिए कई नए तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

हाथ में बंदूक लिए दिखी सुनीता सिंह, योगिता की सुनाई दी चीख

सामने आए वीडियो में गढ़ी परिसर के भीतर तनावपूर्ण माहौल नजर आ रहा है। इसी दौरान सुनीता सिंह के हाथ में हथियार दिखाई देता है और फायरिंग होने की आवाज सुनाई देती है। वीडियो में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल भी देखा जा सकता है। घटना के बाद घायल हुई योगिता सिंह दर्द से चीखती हुई सुनाई दे रही हैं, जिससे वीडियो की गंभीरता और बढ़ गई है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और उसकी फोरेंसिक जांच के बाद ही उसके साक्ष्यात्मक महत्व पर अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

मारपीट में घायल रूपेंद्र सिंह के सिर, कान और कंधे पर चोटें आई थीं। उनका दो बार मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनकी विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट सोमवार को मिलने की संभावना है। यह रिपोर्ट भी यह तय करने में महत्वपूर्ण होगी कि घटना के दौरान मारपीट कितनी गंभीर थी और किन धाराओं में कार्रवाई आगे बढ़ाई जाए। जांच के दौरान सामने आए वीडियो और बयानों से यह साफ हुआ है कि गोली चलने से पहले गढ़ी परिसर में जमकर मारपीट और तोड़‌फोड़ हुई थी। रूपेंद्र सिंह से पत्नी योगिता सिंह के भाई नागेंद्र सिंह राठौड़ और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की थी।

चर्चा का विषय बना गोलीकांड मामला

गौरतलब है कि परसमनिया गढ़ी में हुई फायरिंग की घटना पहले से ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामले में विभिन्न पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब यह नया वीडियो जांच की दिशा और निष्कर्षों को प्रभावित कर सकता है। पुलिस और जांच एजेंसियां वीडियो की सत्यता तथा घटना के क्रम का परीक्षण कर रही हैं।

Updated on:
15 Jun 2026 06:18 pm
Published on:
15 Jun 2026 06:06 pm