सतना

satna to bhopal train: राजधानी पहुंचने के लिए इकलौती ट्रेन है रेवांचल, यहां देखें समय-सारणी

विंध्यवासियों को राजधानी भोपाल पहुंचने के लिए सिर्फ एक ट्रेन ही सहारा है। जिसमें वर्षों से हजारों यात्री जान हथेली में रखकर यात्रा करते है।

2 min read
Oct 30, 2017
satna to bhopal train

सतना। विंध्यवासियों को राजधानी भोपाल पहुंचने के लिए सिर्फ एक ट्रेन ही सहारा है। जिसमें वर्षों से हजारों यात्री जान हथेली में रखकर यात्रा करते है। इकलौती ट्रेन होने के कारण इस कदर भीड़ होती है कि सूई अगर गिर जाए तो नीचे पहुंचना मुनासिब होगा। त्योहारों में तो यात्रियों की शामत ही आ जाती है। हालांकि रेलवे द्वारा 10 से 15 दिनों के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है फिर भी सभी यात्री सुगम यात्रा नहीं कर पाते है।

गौरतलब है कि, रेवांचल ट्रेन का संचालन दो दशक पहले किया गया था। इसके पहले सतना, रीवा के यात्री पन्ना, छतरपुर, सागर के रास्ते बसों से आया-जाया करते थे। लेकिन डिजिटल युग में भी 90 के दशक जैसी यात्री आज भी जारी है। जबकि समय-समय पर सामाजिक संगठनों ने आवाज उठाकर केन्द्र और राज्य सरकार को चेताया फिर भी आज भी ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग अधूरी है।

नाम के लिए चार ट्रेनें
कहने को तो सतना से भोपाल के लिए चार ट्रेनों का संचालन होता है। लेकिन यात्रा बड़ी मशक्कत में ही होती है। इसका सबसे बड़ा कारण कि रेवांचल एक्सप्रेस रीवा से ही पैक आती है। वहीं इलाहाबाद की ओर आने वाली कामायनी एक्सप्रेस खचाखच भरी रहती है। जबकि क्षिप्रा एक्सप्रेस और रीवा-इंदौर सप्ताहिक ट्रेन है इसलिए सुगम यात्रा सफल नहीं हो पाती है।

त्योहारों में रहती 400 के उपर वेटिंग
होली, दिवाली, रक्षाबंधन आदि त्योहारों पर सतना आने के लिए रेवांचल एक्सप्रेस में वेटिंग 300 से 400 के बीच रहती है। इसी तरह से एसी 3 में वेटिंग 20 से 40 के बीच है। लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने इस बार तीन महीने पहले ही रीवा के लिए स्पेशल चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया था। जबकि बसों में भी एडवांस बुकिंग के यही हालात रहते है।

ये है सतना से भोपाल की ट्रेनें
11703 Rewa Indore Junction Bg Express Satna (06:05) Bairagarh (15:13) 9h 8m

12186 Rewanchal Express Satna (21:00) Habibganj (06:05) 9h 5m

11072 Kamayani Express Satna (22:50) Habibganj (07:50) 9h 0m

22912 Shipra Express Satna (11:35) Bhopal Junction (20:30) 8h 55m

Updated on:
30 Oct 2017 06:22 pm
Published on:
30 Oct 2017 05:34 pm
Also Read
View All