सतना

कोहरे व कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, यातायात बेपटरी

सर्दी का सितम: सुबह कोहरा, दोहपर में धूप, शाम को चली शीतलहर

2 min read
Dec 27, 2019
कोहरे व कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, यातायात बेपटरी

सतना. पिछले दिनों हुई रिमझिम बारिश के बाद कोहरे और कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है। गुरुवार की सुबह छाए घने कोहरे के कारण लोगों को जमा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। 11 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। धरती पर छाए घने कोहरे के कारण सुबह की दृश्यता 20 मीटर तक सिमट गई। देर सुबह तक छाए कोहरे के कारण सड़क एवं रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। फॉग के बीच सांस जमा रही ठंड से बचने के लिए लोग 10 बजे तक घरों के अंदर दुबके रहे। राजमर्रा के कामकाज के लिए घर से बाहर निकले लोगों को गर्म कपड़े भी राहत नहीं दे पाए। कंपकंपाती ठंड के बीच लोगों ने आग का सहारा लिया लेकिन आसमान से टपक रही बर्फ ने अलाव की आग भी ठंड कर दी। सुबह 11 बजे तक सर्दी का सितम जारी रहा।

दोपहर दो घंटे की राहत
मौसम की थर्ड डिग्री से सहमे लोग देर सुबह तक घरों में दुबके रहे। दोपहर में मौसम खुला तो तीसरे दिन सूर्यदेव के दर्शन हुए। धूप निखरी तो जमा देेने वाली सर्दी से लोगों को दो घंटे की राहत मिली। दोपहर दो बजे के बाद उत्तर से चली बर्फीली हवाओं ने पूरे जिले को जकड़ लिया। सर्दी का सितम देख शाम को एक बार फिर सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। हाड़ कंपा रही ठंड से बचने शाम ढलने से पहले ही लोग घरों में दुबक गए।
और लुढ़केगा पारा, जारी रहेगा ठंड का टार्चर

ये भी पढ़ें

सदी का सबसे दुर्लभ सूर्य ग्रहण आज, जाने किस राशि वालों के लिए होगा शुभ

गुरुवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह से शाम तक लोग कड़के की ठंड से ठिठुरते रहे। गर्म कपड़े भी उन्हें राहत नहीं दिला पाए। दिन में धूप निकले के बाद भी पारा नहीं पिघला। दिन का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया। रात में सर्द हवाएं चलने से सुबह न्यूनतम तापमान चार डिग्री की गिरावट के साथ 8.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है। इससे दिन में सर्दी का सितम और बढ़ेगा। फिलहाल लोगों को कड़के की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

मौसम की थर्ड डिग्री
न्यूनतम तापमान 8.1

अधिकतम तापमान 19.3
दृश्यता सुबह 20 मी.

ये भी पढ़ें

GOOD BYE 2019: खराब सड़कों पर ‘विकास’ की धूल फांकते गुजरा साल
Published on:
27 Dec 2019 12:45 am
Also Read
View All