सतना

शनि के लिए हर शनिवार करें तेल का दान, ये है 10 आसान उपाय

शनि के लिए हर शनिवार करें तेल का दान, ये है 10 आसान उपाय

2 min read
Jun 22, 2018
shani dev ko prasan karne ke upay hindi me

सतना। भगवान शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। ज्योतिष में कुल नौ ग्रह सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु बताए गए हैं। इन नौ ग्रहों में शनिदेव को क्रूर माना जाता है। शनि को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार तेल का दान जरूर करें। ये उपाय मेष से मीन तक, सभी राशि के लोग कर सकते हैं। मैहर के ज्योतिषाचार्य पं. मोहनलाल द्विवेदी के अनुसार, शनि भगवान कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं।

शनि देव अपने भोग काल में उन्हीं को नुकसान पहुंचाते हैं जिनके कर्म बुरे होते हैं। जिन जातकों के कर्म अच्छे होते हैं शनि भगवान उनके साथ अच्छा ही अच्छा करते हैं। शनिवार के दिन भगवान शनि की विशेष पूजा की जाती है। पूजा-पाठ के साथ ही कुछ और शुभ काम भी करते रहना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति गरीबों की मदद करता है तो उसे शनि की विशेष कृपा मिलती है और हमारी हर बाधा दूर हो सकती है।

ये भी पढ़ें

MP में ई-नीलामी का विरोध, मंडी में ताला, खरीदी-बिक्री बंद, लौट रहे किसान

ऐसे करें शनि देव को प्रसन्न
1. समय-समय पर गरीबों को काले तिल और तेल का दान करना चाहिए। काले चने, काली उड़द, काले कपड़े का भी दान करना चाहिए।
2. बारिश और धूप से बचने के लिए किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को छाते का दान करें।
3. रोज सुबह-शाम जब भी रोटी बनाएं तो अंतिम रोटी कुत्ते को खिलानी चाहिए।
4. किसी नेत्रहीन की मदद करें। अगर संभव हो सके तो उसकी दवाइयों का खर्च उठाएं।
5. हर शनिवार को शनि के लिए व्रत रखें। किसी भंडारे में अन्न का दान करें।
6. मांसाहार और नशे से दूर रहें। रोज सुबह मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
7. हर शनिवार पानी में काले तिल डालकर स्नान करें।
8. किसी सफाईकर्मी को नए कपड़ों का दान करें।
9. कभी भी माता-पिता, किसी गरीब, ब्राह्मण या घर-परिवार के लोगों का दिल न दुखाएं।
10. किसी मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें।

शनि को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार को तेल का दान जरूर करना चाहिए। ये दान शनिवार को बहुुत ही शुभ माना गया है। जरूरतमंदों की मदद, भूखे को भोजन देने से भगवान जल्द प्रसन्न होते है।
पं. मोहनलाल द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य मैहर

ये भी पढ़ें

पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, नग्न मिला शव, यहां पढ़िए पूरा मामला
Published on:
22 Jun 2018 06:17 pm
Also Read
View All