29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, नग्न मिला शव, यहां पढ़िए पूरा मामला

पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, नग्न मिला शव, यहां पढ़िए पूरा मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 22 Jun 2018, 12:10 PM IST

young man Murder in satna

young man Murder in satna

सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शेरगंज मोड़ पर एक युवक का नग्न हालत में गुरुवार को शव बरामद किया गया है। जांच के बाद यह बात सामने आई है कि सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या की गई है। खबर पाते ही पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर और सीएसपी वीडी पाण्डेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना टीआई सतीश द्विवेदी को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही मृतक की पहचान कराते हुए आरोपियों का पता लगाया जाए।

ये है मामला

पुलिस के अनुसार, शेरगंज में हाइवे के पास बनी नाली में युवक का शव मिला है। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। सीन ऑफ क्राइम यूनिट से पहुंचे डॉ. महेन्द्र सिंह ने घटना स्थल के आसपास जांच करते हुए कुछ पत्थर बरामद किए हैं, जिस पर रक्त लगा हुआ है। शव के पास ही एक फटी हुई बनियान भी मिली है।

शाम करीब 5 नग्न हालत में घूमते देखा था

टीआई द्विवेदी का कहना है कि घटना स्थल के पास ही पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों ने मृतक को बुधवार की शाम करीब 5 बजे नग्न हालत में घूमते देखा था। इसके बाद कुछ लोगों ने अंधेरा होने पर भी उसे देखा। पुलिस ने घटना स्थल से आवश्यक सबूत जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही आस पास इलाके में सूचना दी गई है ताकि मृतक की पहचान के बारे में कुछ पता चल सके।

आखिर किसने की हत्या?
जांच में यह बात सामने आई है कि घटना से पहले युवक विक्षिप्त हालत में घूम रहा था। एेसे में सवाल उठता है कि उससे किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है? एक आशंका यह भी है कि युवक की नग्न हालत और उसकी हरकतों से परेशान होकर किसी व्यक्ति ने उसे पत्थर मारा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।