सतना

सात पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रामपुर बाघेलान थाना पुलिस की कार्रवाई
less than 1 minute read
Nov 04, 2019
Smuggler arrested with seven cases of alcohol
Smuggler arrested with seven cases of alcohol

सतना. रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने शराब का अवैध करोबार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से सात पेटी से ज्यादा शराब बरामद करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

जानकारी मिली है कि शनिवार की रात पुलिस को मुखबिर से शराब के अवैध कारोबार के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद वरिष्इ अधिकारियों को जानकारी दी गई। डीएसपी मुख्यालय प्रभा किरण किरो के निर्देशन में टीआइ मनोज सोनी, एसआइ विक्रम पाठक, पीएसआइ देवेन्द्र मसखरे, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र मिश्रा, आरक्षक अनूप मिश्रा, धर्मेन्द्र पाठक की टीम बनाकर रवाना की गई। दबिश देते हुए पुलिस ने आरोपी हेमराज सिंह पुत्र स्व. विजय नारायण सिंह (42) निवासी वार्ड 9 रामपुर बाघेलान को पकड़ा। इसके कब्जे से बाइक एमपी 19 एमक्यू 7291 में रखी सात पेटी 23 पाव देसी प्लेन शराब जब्त की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे अर्से से शराब का अवैध करोबार कर रहा था और पुलिस से बचता रहा। सटीक सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है।

Published on:
04 Nov 2019 11:53 am