सतना

बच्चों के सामने पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, चरित्र संदेह में ले ली जान

MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग और चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

2 min read
Jul 31, 2025
MP News (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News:मध्यप्रदेश के सतना जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग और चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। घायल अवस्था में महिला को सतना जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद ही पुलिस को मामले की सूचना दी।

ये भी पढ़ें

जब नहीं लौटी वो… एमपी में दूधमुंही मासूम के लिए फरिश्ता बने अनजान दंपती

कुल्हाड़ी से किए तीन वार

मृतका की पहचान पुष्पा सिंह गौड़ के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2014 में कठौथा ग्राम निवासी भालचंद सिंह गौड़ से हुई थी। मृतका मूलतः ग्राम सेमरिया, ब्लॉक चाभर, जिला मैहर की निवासी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति भालचंद गौड़ ने पत्नी पुष्पा पर कुल्हाड़ी से तीन वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

तीन बच्चों की मां थी मृतका

मृतका तीन बच्चों की मां थी, घटना के वक्त तीनों बच्चे घर पर ही मौजूद थे। मां की हत्या के बाद तीनों मासूम सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलते ही मझगवां पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला पति-पत्नी के बीच हुए विवाद से घटना का होना पाया गया।

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह करता था जिसे लेकर देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी पति ने घर में रखी कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी मौत को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से बताया कि आरोपी ने 100 डायल को इस घटना की सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई। लेकिन पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

नागपंचमी पर पिता-पुत्र और दादा की मौत, हाईवे हादसे में उजड़ा परिवार

Published on:
31 Jul 2025 02:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर