सतना

मंदिर में किया शादी फिर भगा ले गया

नाबालिग से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, कोटर थाना पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

less than 1 minute read
Sep 17, 2019
The wedding in the temple was again razed

सतना. कोटर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को अगवा करने के बाद उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लड़की को बरामद कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई के बाद सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, कोटर क्षेत्र से 21 मई 2019 को एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। उसके परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस आइपीसी की धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी। विवेचना के दौरान पता चला कि उप्र के हरदोई जिला अंतर्गत बेनीगंज के एकधारा निवासी रामू सिंह पुत्र नरेश पाल सिंह (27) नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर गया है। पुलिस ने अपने स्तर से लड़की को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्त में लिया। पीडि़ता के बयान में यह बात सामने आई कि आरोपी पेंटर का काम करता था। पहचान होने के बाद आरोपी उसे मैहर ले गया। जहां शादी करते हुए अपने गांव ले गया। पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 366, 376, 7/8 पाक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें

तालाब में नहाने गए थे चार बच्चे, दो की बनी जल समाधि

ये भी पढ़ें

चोरों का सुराग जुटाने नई दिल्ली पहुंची फॉरेंसिक टीम
Published on:
17 Sept 2019 12:04 pm
Also Read
View All