सतना

ताले तोड़ बाइक के साथ गहने ले गए चोर

रामपुर बाघेलान के जमुना गांव की घटना
less than 1 minute read
Oct 30, 2019
increase in theft cases during diwali season in jodhpur
दिवाली सीजन के आते ही बढऩे लगी चोरी की घटनाएं, महामंदिर और चौपासनी क्षेत्र में चोरों ने लगाई सेंध

सतना. रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के जुमना गांव में चोरों ने एक घर के ताले तोड़ मोटर साइकिल और गहने चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह घटना का पता चलने पर घर मालिक ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कार्रवाई के बाद चोरी का मामला कायम किया है।

जानकारी मिली है कि ग्राम जमुना निवासी सत्येन्द्र सिंह चौहान पुत्र ललन सिंह चौहान (45) ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे वह अपने घर का ताला लगाकर दवा कराने रामपुर चले गए थे। रात साढ़े 8 बजे लौटे तो दूसरे घर में रुक गए। अगली सुबह साढ़े 6 बजे अपने घर पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हैं। घर के अंदर रखी एमपी 19 एममएम 9371 नंबर की मोटर साइकिल गायब है। इसके साथ ही अलमारी व पेटी से गहने गायब थे। इस घटना के बाद जमुना गांव में चोरों की दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला कायम कर संदेहियों से पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका है कि स्थानीय बदमाशों का इस घटना से संबंध हो सकता है। जिन्हें पीडि़त परिवार के आने जाने की खबर थी।

Published on:
30 Oct 2019 12:24 am