सतना

मैहर नवरात्र मेला: पांचवे दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब, 1.50 लाख भक्तों ने लगाई मां के दर पर हाजरी

मैहर नवरात्र मेला: पांचवे दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब, 1.50 लाख भक्तों ने लगाई मां के दर पर हाजरी

2 min read
Oct 14, 2018
today one lakh devotees arrived in Maihar for maa sharda darshan

सतना। नवरात्र के पांचवे दिन मां शारदा धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब टूट पड़ा। लाखों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने बारी-बारी से माता के दर्शन किए। बताया गया कि रविवार के दिन अन्य दिनों की अपेक्षा भक्तों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ी। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 4 से 5 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मैहर प्रबंध समिति के मुताबिक, रविवार की भोर से लेकर दोपहर 2 बजे तक 1 लाख से 1.50 लाख तक दर्शनार्थी माता के दर्शन कर चुके है।

रविवार की देर रात तक यह आंकड़ा 2 लाख से ऊपर पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान लाखों रुपए का चढ़ावा आने का अनुमान है। रोपवे के लिए यात्री निवास दो तक दर्शनार्थियों की कतार लगी थी। वहीं सीढ़ी मार्ग पर भी पुलिस चौकी से लेकर मंदिर की ड्योढ़ी तक दर्शनार्थी 2 से 4 घंटे तक कतार में लगे रहे। सीढ़ी मार्ग व रोपवे में लगी लंबी कतार को देखते हुए प्रशासन ने वीआईपी व्यवस्था अभी बन्द कर दी है।

ये भी पढ़ें

विंध्य क्षेत्र में सियासी समीकरण साधने पहुंच रहे अमित शाह, सतना जिला पर रहेगा विशेष फोकस

बेसुध हुई महिला को दिया सहारा
मैहर मेला में अचानक भीड़ के चलते कुछ दर्शनार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बताया गया कि एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसे पुलिसकर्मियों ने तुरंत उठाया और सुरक्षित जगह पर लिटाकर पानी पिलाया तथा प्राथमिक उपचार दिलाया गया। बाद में स्वास्थ्य ठीक होने पर महिला अपने परिजन के साथ मां शारदा के दर्शन कर आगे बढ़ गई।

बेकाबू हुई भीड़
मां शारदा देवी धाम में अचानक भीड़ बढऩे से प्रशासन की व्यवस्था चरमरा गई। बताया गया कि देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे है। बाद में स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस के साथ मिलकर बेकाबू भीड़ पर काबू पाया। अचानक बढ़ी भीड़ से प्रशासन पहले बेखबर था। रोपवे के लिए भी घंटों से भक्त लाइन में लगे है। बाद में आनन-फानन में रोपवे में वीआईपी व्यवस्था अभी प्रशासन ने बन्द किया है।

ये भी पढ़ें

डेड बॉडी को छाती से चिपका 40 किमी. पैदल ले जा रहे थे मां-बाप, फिर भी प्रशासन नहीं उपलब्ध करा पाया शव वाहन

Published on:
14 Oct 2018 03:05 pm
Also Read
View All