सतना

धारकुंडी घाट उतरते समय हुआ भीषण हादसा, एक ट्रक खाई में समाया तो दूसरा अनियंत्रित होकर पलटा

एमपी से यूपी जाते समय हुई दुर्घटना, घाट से गिरने के बाद ट्रक के उड़े परखच्चे, दोनों ट्रकों के घायल चालक-परिचालक को सतना जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 4:49 PM IST
Truck falls down in dharkundi, another overturned
Truck falls down in dharkundi, another overturned

सतना। मध्यप्रदश और उत्तरप्रदेश के सीमाई क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक ट्रक खाईं में गिरकर चकनाचूर हो गया। वहीं दूसरा ट्रक स्टेयरिंग फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया है। ये दुर्घटना स्थल जिला मुख्यालय करीब 60 से 65 किमी. दूर धारकुंडी घाट का है। बताया गया कि दोनों ट्रक गिट्टी व डस्ट लोड़कर सतना जिले से मानिकपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों ट्रक धारकुंडी आश्रम के बाद घाट उतरने लगे तो क्रमश: एक के बाद एक अनियंत्रित होकर पलट गए।

खाई में गिरने के कारण पहले ट्रक के परखच्चे उड़ गए। जबकि दूसरा ट्रक घाट में लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गया। आनन-फानन में दुर्घटना की जानकारी धारकुंडी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने चालक-परिचालक को ट्रक से बाहर निकालकर बिरसिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

ये है मामला
धारकुंडी थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि 5 अगस्त की शाम करीब 7 बजे ट्रक क्रमांक-यूपी 27 टी 1011 डस्ट और यूपी 27 टी 0741 गिट्टी लोड़कर सतना जिले की सीमा पार करते हुए मानिकपुर की ओर जा रहे थे। तभी धारकुंडी आश्रम के आगे खड़ा घाट उतरने समय दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गए। रात करीब 11 बजे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

जिसकी एफआईआर दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए बिरसिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। बिरसिंहपुर में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौका-मुआयना में पता चला है कि एक ट्रक खाईं में गिररने के बाद चकनाचूर हो गया है। जबकि दूसरे ट्रक में आंशिक रूप से छति हुई है।

खड़े घाट के कारण अक्सर होते है हादसे
7 जून 2015 को धारकुंडी आश्रम के पास ट्रैक्टर की स्टीरिंग फेल होने के कारण ट्रॉली 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी हलावन गांव में विवाह समारोह से वापस आकर दूसरे समारोह में शाामिल होने उत्तर प्रदेश के मारकुंडी जा रहे थे।

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
Published on: