सतना

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की नसीहत, दो माह चुप रहे

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की नसीहत, दो माह चुप रहे
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2018, 6:11 PM IST
Unique Advice of BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya
Unique Advice of BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya

रीवा। भाजपा महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव का समय आ गया है। कुछ बोलने में सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्रमों और मीडिया के बीच जो भी बोलें अच्छा-अच्छा बोलें। सरकारों ने अच्छा काम किया है, बोलना ही है तो उनकी उपलब्धियां बताई जाएं।

उन्होंने भी कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तक कांग्रेसियों की यह परिपाटी रही है कि वह स्वयं का विकास करते थे। भाजपा जनता का कल्याण करती है। चुनाव में अधिक मेहनत करने की जरूरत है। विजयवर्गीय ने कहा रीवा शहर का विकास गवाह है कि सरकार ने किस गति से काम किया है। उक्त बातें कैलाश विजयवर्गी ने भाजपा कार्यालय में नेताओं को संबोधित करते हुए कही।

हताशा के चलते कांग्रेस कर रही बचकानी हरकत
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सीधी जिले के रामपुर नैकिन कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। यहां उन्होंने जोश भरते हुए कार्यकर्ताओं को चुरहट सीट जीतने व प्रदेश में चौथी बार पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। सीएम के रथ पर हुई पत्थरबाजी पर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को आड़े हाथ लेते लिया। कहा हताशा के चलते कांग्रेसी बचकानी हरकत करा रहे हैं।

चुरहट में भाजपा का रहेगा पुराना चेहरा
आगामी विधानसभा चुनाव मे चुरहट सीट पर भाजपा का प्रत्याशी कौन रहेगा। इस सवाल के जवाब में विजयवर्गीय ने बताया कि जो पूर्व में भाजपा का चेहरा था, वही इस बार भी रहेगा। उनके बयान से अटकलें लगाई जा रही हैं कि चुरहट में फिर शरदेंदु तिवारी ही भाजपा के प्रत्याशी होंगे।

बोले-सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताएं
बता दें कि, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम एक बड़े लक्ष्य को लेकर राजनीति में काम कर रहे हैं, जनता की उन्नति और भलाई के साथ हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया है। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाएं, हमारी सरकार की हर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हैं। इस बीच कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके नेता समय के अनुसार वोट के लिए भेष बदलते हैं। कभी जनेऊ धारण कर लेते हैं तो कभी टोपी पहनते हैं। इनकी किसी में आस्था नहीं है, इनका उद्देश्य वोट के लिए समाज को बांटने का रहता है। 10 वर्षों तक केन्द्र में बैठी कांग्रेस सरकार ने राष्ट्र के विकास को बाधित किया। झूठ बोलकर देश को गुमराह करते हैं। इस दौरान उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, जितेन्द्र लिटोरिया, विद्या प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य कई नेता मौजूद रहे।

एट्रोसिटी एक्ट संवेदनशील मामला
तोमर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, एट्रोसिटी एक्ट संवेदनशील मामला है, इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। देश भर में विरोध प्रदर्शन पर कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सबको अधिकार है, उस पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई जा सकती। पेट्रोलियम के बढ़ते दामों पर कहा कि यूपीए सरकार और एनडीए के चार वर्षों में बढ़ी महंगाई की तुलना की जा सकती है। कांग्रेस पहले बताए कि उनके कार्यकाल में कितने फीसदी दाम बढ़े थे।

Updated on:
19 Sep 2018, 6:11 PM IST
Published on: