ये है मामला
बताया गया, कोठी के बैरहना गांव के कुशवाहा बस्ती निवासी मनीष कुशवाहा (24) पिता प्रेमलाल को एक सप्ताह से भी अधिक समय से बुखार आ रहा था। युवक ने गांव में इलाज कराया। बुखार से निजात नहीं मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी पहुंचा। वहां भी आराम नहीं मिला तो जिला अस्पताल पहुंचा।