16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेशनल लोक अदालत: प्रधान न्यायाधीश ने प्रचार-प्रसार रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सतना

image

Suresh Mishra

Mar 12, 2026

satna news

सतना। साल 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित की जाएगी। गुरुवार को वैकल्पिक समाधान केंद्र में प्रधान न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गीता सोलंकी ने नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए छात्रों के समूह वाली रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। सोलंकी ने छात्रों को लोक अदालत क्या है व उसकी उपयोगिता को रेखांकित किया। साथ ही लोक अदालत काे शहरवासियों के बीच प्रोत्साहित करने की बात कही।

विभिन्न वर्गों के मध्य दे जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पार्थ शंकर मिश्र ने रैली में सम्मिलित छात्र-छात्राओं को लोक अदालत के अतिरिक्त समाज के विभिन्न वर्गों के मध्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति ध्यानाकर्षित करने के लिए आग्रह किया। इस दौरान विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी प्रशांत निगम, जिला न्यायाधीश विकास भटेले, नंदराम परमार, अमर सिंह सिसोदिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार सोंधिया, रजिस्ट्रार अजय यादव, विधिक सहायता अधिकारी मुहम्मद जीलानी, एकेएस यूनिवर्सिटी विधि संकाय विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर जैन, सहायक प्राध्यापक शशिकांत दुबे, धीरेन्द्र पटेल, प्रशांत तिवारी व छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।