13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good news: नवरात्रि में मैहर में रुकेंगी ’30 ट्रेनें’, टाइम टेबल जारी

Indian Railway: दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को ट्रेन से उतरने और आगे की यात्रा करने में सुविधा मिल सके, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।

2 min read
Google source verification

सतना

image

Astha Awasthi

Mar 13, 2026

Indian Railway

Indian Railway (Photo Source - Patrika)

Indian Railway: रेल प्रशासन द्वारा चैत्र नवरात्रि के अवसर पर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। मां शारदा धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 जोड़ी रेलगाडिय़ों का मैहर स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है। इन ट्रेनों को 19 मार्च से 1 अप्रेल तक 5 मिनट का अस्थाई हाल्ट प्रदान किया गया है। रेलवे ने ट्रेनों का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बता दें कि नवरात्रि के दौरान मां शारदा धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को ट्रेन से उतरने और आगे की यात्रा करने में सुविधा मिल सके, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।

सामान्य दिनों में इन ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर ठहराव नहीं होता है, लेकिन नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने अस्थाई ठहराव की व्यवस्था की है।

टाइम टेबल जारी

ट्रेन 11055 एलटीटी- गोरखपुर रात 3:15 बजे, ट्रेन 11056 गोरखपुर-एलटीटी रात 8:25 बजे, ट्रेन 11059 एलटीटी-छपरा रात 3:15, ट्रेन 11060 छपरा-एलटीटी रात 8:25, ट्रेन 12669 चेन्नई-छपरा रात 8:50 बजे, ट्रेन 12670 छपरा-चेन्नई सुबह 7:25 बजे, ट्रेन 19051 वलसाड-मुजफफरपुर 3:05, ट्रेन 19052 मुजफफरपुर-वलसाड सुबह 11:40 बजे, ट्रेन 11045 कोल्हापुरधनबाद शाम 5:20, ट्रेन 11046 धनबाद- कोल्हापुर रात 10 मैहर पहुंचेगी।

एलएलटी-र™सौल 10:40, ट्रेन रसौल-एलएलटी 11:25 बजे, ट्रेन दुर्ग-नवतनवा सुबह 5:35, ट्रेन नवतनवा-दुर्ग रात 1:55 बजे, ट्रेन पुणे-गोरखपुर 11:05, ट्रेन गोरखपुरपुणे 4:20 बजे, ट्रेन पूर्णा-पटना 10:40, ट्रेन पटना-पूर्णा शाम 5:15 बजे, ट्रेन एलटीटी-अयोध्या सुबह 6:45, ट्रेन अयोध्या कैंट-एलटीटी सुबह 8:50 बजे, ट्रेन एलटीटी-रांची सुबह 10:40, ट्रेन रांची-एलटीटी दोपहर 1:40बजे, ट्रेन बांद्रा टर्मिनसपटना दोपहर 3:05, ट्रेन पटना-बांद्रा सुबह 8:15 बजे, ट्रेन पुणे-बनारस सुबह 11:05, ट्रेन बनारस-पुणे सुबह 11:25 बजे, ट्रेन एलटीटी-गुवाहाटी रात 1 बजे, ट्रेन 15648 गुवाहाटी- एलटीटी रात 11:15 बजे, ट्रेन 19045 सूरत-छपरा रात2 बजे और ट्रेन छपरा-सूरत रात 10:40 मैहर स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मैहर में 78 ट्रेनों का पहले से ही नियमित स्टॉपेज है।

सतना-कटनी के बीच 14-14 फेरे लगाएगी मेमू ट्रेन

कटनी से सतना स्पेशल: कटनी स्टेशन से सुबह 5:25 बजे चलकर पटवारा 5:36 बजे, झुकेही 5:48, पकरिया रोड 6:08, अमदरा 6:22, घुनवारा 6:28, भदनपुर 6:42, मैहर 6:55, उचेहरा 7:20, लगरगवां 7:58 और सतना सुबह 8:50 बजे पहुंचेगी। कटनी से सतना पहुंचने में ट्रेन को साढ़े 3 घंटे का समय लगेगा।

सतना से कटनी स्पेशल: सतना से देर शाम 7:25 बजे चलकर, लगरगवां 7:32, उचेहरा 7:44 बजे, मैहर 8 बजे, भदनपुर 8:30, घुनवारा 8:40, अमदरा 9:38, पकरिया रोड 10:08, झुकेही 10:58 बजे, पटवारा 11:33 और कटनी रात 11:50 बजे पहुंचेगी। सतना से कटनी के बीच 98 किमी की दूरी यह ट्रेन वापसी में साढ़े 4 घंटे से भी ज्यादा समय में पूरी करेगी।