सतना

Valentines Day 2020: थाईलैंड के आरकिट और कीनेसियन फ्लॉवर से मनेगा वैलेंटाइन-डे

मार्केट में बिखरी थाईलैंड के गुलाब और कश्मीर के फूलों की खुशबू
2 min read
• •
Updated: 14 Feb 2020, 11:45 AM IST
valentines day 2020: Thailand Arkit and Keynesian Flower news in hindi
valentines day 2020: Thailand Arkit and Keynesian Flower news in hindi

सतना. आज वैलेंटाइन-डे है। इसे लेकर फूलों का बाजार गुलजार हो गया है। इसके लिए फ्लॉवर मार्केट से लेकर विभिन्न गिफ्ट गैलरी की दुकानों में रौनक देखते ही बन रही है। 2020 के वैलेंटाइन-डे में थाईलैंड के आरकिट और कीनेसियन फूल बाजार में आकर्षण का केंद्र बने हुए है। दिल्ली, नागपुर, कोलकाता, इंदौर सहित कश्मीर के फूलों की महक फ्लावर मार्केट में छाई है।

बताया गया कि फ्लॉवर मार्केट में 10 रुपए लेकर एक हजार रुपए तक के फूलों के गुलदस्ते उपलब्ध हैं। वैलेंटाइन-डे के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को सुबह से ही फूल वालों से लेकर गैलरियों में चहल-पहल शुरू हो जाएगी। साथ ही रेस्टोरेंटों में ग्राहकों के लिए सजावट की गई है।

सबसे ज्यादा इन फूलों की डिमांड
फ्लॉवर व्यापारी चंदन माईटी ने बताया कि इस बार बाजार में थाईलैंड के आरकिट से लेकर जरवेरा, ग्लैडी ओलस, गुलाब, स्टार, बेबी फ्लावर, रजनीगंधा, लोटस, लिली, एंथोरियम, हाईडेंजर दिल्ली, टिवीलिस, लेवेंडर आदि फूलों की मांग है। ओवरहाल शहर में 150 से लेकर 200 फूलों की दुकानें हैं। इसमें सात से आठ व्यापारी फूलों के बड़े कारोबारी है। उनके पास लोकल फ्लॉवर से लेकर विदेशी फ्लावर मौजूद हैं।

वैलेंटाइन डे को लेकर बढ़े फूलों के दाम
जो फूल आम दिनों में 15 से 20 रुपए में मिलते थे, वे वैलेंटाइन डे को लेकर एक दम से डबल हो गए है। फूल दुकान में कई ग्राहकों ने बताया कि जो फूल या बुके पहले 50 या 100 रुपए में मिलते थे। वे अब 100 से 200 में मिल रहे हैं। हालांकि युवाओं का अब वैलेंटाइन-डे को लेकर थोड़ा उत्साह कम हो गया है। विरोध करने वालों के कारण लोग शहर के बाहर या आसपास के पिकनिक स्पॉटों पर रुख करते है।

विंध्य के पिकनिक प्लेस लोगों को पसंद
रोमिल राजदेव ने बताया कि बजरंग दल और विद्यार्थी परिसर के विरोध के कारण लोग शहर से दूर जैसे चित्रकूट, मैहर, परसमनिया पहाड़, नरो पहाड़, रामवन, बिरसिंहपुर, धारकुंडी, मुकुंदपुर टाइगर सफारी, गिद्ध कूट, मार्कंडेय आश्रम, पूर्वा फॉल, चचाई फॉल, क्योंटी फॉल, टोंस वाटर फॉल, घिनौंची धाम पियावन, बसामन मामा, संजय टाइगर रिजर्व, पन्ना टाइगर रिजर्व जाने का लोगों ने प्लान किया है।

एक दिन पहले से ही बुकिंग चालू
जीतेंद्र कुशवाहा नाम के दुकानदार ने बताया कि उनके पास कई आर्डर आए हैं। सबसे ज्यादा देसी और विदेशी गुलाब की मांग है। साथ ही चीन और कोरिया के आर्टीफीशियल फ्लावर की भी बाजार में डिमांड की जा रही है। बताया कि फूल व्यापारी सुबह 6 बजे से ही बुके पहुंचाना शुरू कर देंगे, बल्कि एक दिन पहले से ही कई लोगों ने आर्डर भेज दिया है। इसके साथ ही बाजार में आकर्षक गिफ्ट आइटमों की भी भारी डिमांड है।

Published on: