सतना

बाजार में पुलिस कप्तान का पैदल मार्च

सराफा कारोबारियों से की मुलाकात, सुरक्षा इंतजाम पुख्ता रखने दिए निर्देश

less than 1 minute read
Jun 05, 2019
Walking march of SP in the market

सतना. बाजार क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम जांचने के लिए पुलिस कप्तान रियाज इकबाल मंगलवार की रात पैदल र्माच पर निकले। उनके साथ एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी, सीएसपी विजय प्रताप सिंह परिहार भी मौजूद रहे।

बाजार में उन्होंने सराफा कारोबारियों से मुलाकात करते हुए उनके प्रतिष्ठानों में सुरक्षा इंतजाम देखे। सभी को कहा गया कि वह अपने यहां सीसीटीवी कैमरे जरुर लगाएं। कैमरे दुकान के बाहर की ओर भी होना जरूरी है। रात को निगरानी के लिए गार्ड रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही व्यापारियों को कहा गया कि वह किसी भी व्यक्ति की हरकत संदग्धि नजर आने पर तुरंत पुलिस की मदद लें। प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों का वेरीफिकेशन जरूर कराएं और नए कर्मचारी को रखने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। सराफा कारोबारी रवि शंकर गौरी, अविश सराफ, संजय वर्मा समे कई व्यापारियों ने पुलिस कप्तान से बात करते हुए पुलिस गस्त बढ़ाने की मांग की है। इसके साथ ही बाजार क्षेत्र के यातायात को सुधारने पर भी चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें

सड़क हादसा: कार-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत

ये भी पढ़ें

रिश्वत: कोतवाली में लोकायुक्त छापा, रंगे हाथ पकड़ी गई एसआइ
Published on:
05 Jun 2019 01:09 am
Also Read
View All