सतना

राजसी अंदाज में दुल्हन की एंट्री इन दिनों खूब हो रही ट्रेंड, ये पांच अंदाज हुए फेमस

स्टेज तक जाने के लिए सिंहासन, पालकी, बाइक, डेकोरेटड रिक्शा, फायरवक्र्स गाड़ी का ले रहीं सहारा, राजसी अंदाज में हो रही दुल्हन की एंट्री
2 min read
Feb 18, 2018
Wedding Royal Style Entry new Trends in india
Wedding Royal Style Entry new Trends in india

सतना। एक बार फिर शादियों का दौर तेजी से शुरू हो चुका है। इस बार शादियों में जो सबसे हटकर देखने को मिल रहा है वह है दुल्हन की एंट्री। सिंहासन पर बैठी दुल्हन राजकुमारी की तरह स्टेज पर जाती है और अपने मनपसंद राजकुमार को जयमाल पहनाती है।

जो लोगों के बीच में बराबर आकर्षण का केंद्र बना रहता है। सिटीराइट्स अब हर रस्म को स्पेशल और डिफरेंट तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं। इसमें दुल्हन की एंट्री भी शामिल हो गई है।

हर बार नया इनोवेशन
सिटी ब्राइड और ग्रुम अपनी वेडिंग में कुछ एेसा ऑरेंजमेंट चाहते हैं जो पहले किसी और की वेडिंग में देखने को न मिला हो। ऐसे में इवेंट मैनेजर भी वेडिंग पार्टी में तरह-तरह के इनोवेशन कर रहे हैं। खासतौर पर इन दिनों दुल्हन की एंट्री पर अधिक फोकस किया जा रहा है।

एंट्री के लिए कई तरह के डिजाइन रिक्शा

ओपन पालकी के जरिए दुल्हनों को रॉयल अंदाज में एंट्री करवाना हो या फि र टू व्हीलर्स में दुल्हन का स्टेज तक पहुंचना हो, हर वेडिंग में दुल्हनों के स्टेज तक पहुंचने का अंदाज नया हो रहा है। इतना ही नहीं अभी भी लगातार दुल्हन और दूल्हे की एंट्री के लिए कई तरह के डिजाइन रिक्शा और सजे हुए ऑटो भी प्रयोग में लाए जा रहे हैं।

फायरवर्क्स का जबरदस्त खेल
शहर में कई बड़े होटल और लॉज हैं। यहां पर सेलिब्रेटीज की तर्ज पर दूल्हा और दुल्हन की एंट्री करवाई जाती है। स्पेशल फायरवर्क्स को शामिल किया जाता है। बात की जाए तो इन दिनों लोग इवेंट कंपनीज को ही पूरा ऑरेंजमेंट देते हैं। इसके चलते सबसे ज्यादा दुल्हन एंट्री पर फोकस किया जाता है। इवेंट ऑर्गनाइजर का कहना है कि आज लोग शादी में दुल्हन की एंट्री और स्टेज कैसा होगा, यह पहले पूछते हैं।

शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास

ऐसे में हर बार कुछ नए कांसेप्ट पर काम करना पड़ता है। शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होने के साथ यादगार भी हो जाता है। इसके चलते दुल्हन-दूल्हा स्टेज में जाने के लिए खास एंट्रीज को चुनना पसंद करते हैं। ओपन पालकी में रॉयल लुक के लिए दुल्हन को बिठाकर शादी अंदाज में स्टेज तक ले जाया जाता है। इसे स्पेशल लुक देने के लिए पालकी में कलरफु ल फायरवर्क्स का उपयोग किया जा रहा है।

यह एंट्री खास
- डांसिंग दुल्हन एंट्री
- टू व्हीलर में दुल्हन एंट्री
- ओपन ऑटो में दूल्हा और दुल्हन एंट्री
- फायरवर्क्स पालकी में दुल्हन एंट्री
- सिंहासन पर दुल्हन की एंट्री

Published on:
18 Feb 2018 05:43 pm