सतना

महिला की सरेराह तलवार से हत्या, खून से लथपथ होकर भी करता रहा वार

मैहर में सब्जी मंडी में महिला की हत्या, आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2018, 7:04 PM IST
Woman murdered with sword in Maihar Satna
Woman murdered with sword in Maihar Satna

सतना। मध्यप्रदेश के मैहर कस्बे में सरेबाजार महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बताया गया कि महिला की दिनदहाड़े तलवार से वार कर नृशंस हत्या कर दी गई। सब्जी मंडी में हुई इस वारदात से सनाका खिंच गया। हत्या का आरोप जिस युवक पर है वह बाद में गंभीर हालत में वारदात स्थल से दूर खून से लथपथ मिला। तलवार के हमले से जहां महिला ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते मंे ही दम तोड़ दिया वहीं आरोपी युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

फिलहाल थाना पुलिस कुछ भी बयान देने से कतरा रही है। लेकिन पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। सूत्रों की मानें तो महिला सब्जी का ठेला लगाती थी जबकि आरोपी मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम-प्रबंध बन गए। फिर लोक-लज्जा के डर से महिला ने प्रेमी से पीछा झुड़ाने की कोशिश शुरू कर दी। यही बात आरोपी को नागवार गुजरी और उसने हत्याकर सनसनी फैला दी।

ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे आशा चौधरी पति विक्रम चौधरी (35) निवासी भैंसासुर रोजाना की तरह मैहर सब्जी मंडी में अपना ठेला लगाने पहुंची थी। कुछ देर बाद आरोपी रमेश प्रजापति पहुंचा। जो मंडी में वर्षों से पल्लेदारी का करता था। आरोपी ने तलवार निकालकर कर महिला के गले पर कई प्रहार किए। जब तक महिला मरनासन्न नहीं हो गई तब तक आरोपी मारता रहा। जिस युवक पर हत्या का आरोप है वह वारदात स्थल से दूर खून से लथपथ आरोपी मिला। आनन-फानन में घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जैसे ही महिला को लेकर अस्पताल चली वैसे ही महिला ने दम तोड़ दिया है। जबकि आरोपी युवक की हालत स्थितर है। जिसका उपचार मैहर सिविल अस्पताल में चल रहा है।

महिला को मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया फिर कुछ देर बाद उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया। अभी आरोपी के बयान नहीं हो पाए हैं। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद करने की कोशिश की जा रही है।
अशोक पाण्डेय, थाना प्रभारी मैहर

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
Published on: