आज सिंगल ट्रिप के लिए स्पेशल ट्रेन
रेल प्रशासन की ओर से छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस-पटना के बीच एक ट्रिप के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। गाड़ी संख्या 02053 छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस-पटना स्पेशल बुधवार को चलेगी। यह गाड़ी 4 सामान्य श्रेणी कोच, 12 द्वितीय श्रेणी कोच एवं 2 एसएलआर सहित 18 कोचों के साथ चलेगी।