सतना। विधानसभा चुनाव में इस बार यूपी का सॉफ्टवेयर उपयोग किया जाएगा। यह साफ्टवेयर एनआइसी ने यूपी इलेक्शन के वक्त तैयार किया था। इसकी खासियत यह है कि यह पूरी तरह से ऑनलाइन चलता है। इसकी ऑनलाइन मानीटरिंग निर्वाचन आयोग के उच्च स्तर तक हो सकती है। इस सॉफ्टवेयर को कई मॉड्यूल में डिवाइड किया गया है। सतना में अगले दिनों से विस चुनाव में कार्य करने वाले कर्मचारियों की फीडिंग का काम इसी सॉफ्टवेयर से किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां कलेक्ट्रेट में शुरू कर दी गई हैं।