7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतना CSP होंगे अमर सिंह, यहां पढ़िए कौन कहां बना नया SDOP

150 डीएसपी रैंक के अधिकारी हुए इधर से उधर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 7 Aug 2018, 7:20 PM IST

Transfer in police department, Know who is satna CSP

Transfer in police department, Know who is satna CSP

सतना। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा थोक के भाव राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए है। मंगलवार की शाम जारी सूची में 37 एएसपी और 145 डीएसपी रैंक के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जिसमें सतना जिले के पांचों अनुभाग के अधिकारी प्रभावित हुए है। जारी सूची में सतना का सीएसपी अमर सिंह, हेमन्त शर्मा नागौद एसडीओपी, किरण कीरो डीएसपी हेड क्वाटर, रविशंकर पाण्डेय मैहर एसडीओपी, परमलाल मेहरा को चित्रकूट एसडीओपी की जिम्मेदारी दी गई है।

इनका यहां से हुआ तबादला
बताया गया कि चित्रकूट एसडीओपी आलोक शर्मा को भिंड का नया सीएसपी बनाया गया है। जबकि सतना सीएसपी वीडी पांडेय का तबादला घंसौर सिवनी के लिए किया गया है। वहीं मैहर एसडीओपी अरविंद तिवारी का तबादला पाली, उमरिया के लिए हुआ है। जबकि नागौद एसडीओपी किरण किरो का जिला वही रखकर सतना वर्षों से खाली डीएसपी हेड क्वाटर की जिम्मेदारी दी गई है।

चुनाव आयोग की गाइडलाइन पड़ रही भारी
चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के पालन में प्रदेश में फेरबदल का दौर जारी है। जिसके तहत 3 साल से ज्यादा समय से एक ही जगह पदस्थ अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। आयोग की मानें तो पिछले चुनाव में रह चुके अफसरों को भी बदला जाना है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के बाद अब गृह विभाग ने तबादला सूची जारी कर दी है। 150 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक रैंक के अफसरों के तबादले किये गए हैं।

37 एएसपी और 145 डीएसपी की हुई अदला-बदली
राज्य शासन ने 37 एएसपी और 145 डीएसपी रेंक के अधिकारियों के तबादले किये हैं। मंगलवार को तबादला सूची जारी की गई है। महेंद्र कुमार जैन एडिशनल SP ट्रैफिक भोपाल को एडिशनल SP ट्रैफिक इंदौर बनाया गया, सुनील कुमार शिवहरे एडिशनल SP/एसपी एसटीएफ को ASP अशोक नगर बनाया गया, राजेश कुमार भदोरिया का आदेश पुराना आदेश निरस्त करते हुए AIG PHQ बनाया गया।