सतना

स्टाइलिश मोबाइल बैक कवर पर आया यूथ का दिल

funky और printed कवर कैरी कर रहे सिटीजनस्पेशली दिल्ली-मुंबई से कई वैरायटी पहुंच रही यहां

2 min read
Jul 12, 2018
स्टाइलिश मोबाइल बैक कवर पर आया यूथ का दिल

सिम्पल दिखने वाले मोबाइल कवर अब बहुत ही स्टाइलिश दिखन लगे हैं। यूथ के सबसे करीब रहने वाले मोबाइल में फीचर ही नहीं उसके लुक को संवारने के कई जतन किए जा रहे हैं। इन दिनों युवा मोबाइल के बैक कवर को लेकर काफ ी एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। बाजार में भी उनकी पसंद के हिसाब से कवर आए हुए हैं। गल्र्स एनिमल्स पिक के कवर लाइक कर रही हैं तो बॉय मंकी और प्रिंटेड कवर कैरी कर रहे हैं। शहर के जयस्तंभ चौक, सिंधी कॉलोनी, पन्नीलाल चौक, रीवा रोड पर कई दुकानें तो सिर्फ कवर की हैं। वहां पर स्पेशली युवाओं के रुझान को देखकर दिल्ली और मुंबई से कवर मंगाए जा रहे हैं
भा रहे कार्टून करैक्टर

शहर की दुकानों में आपको मोबाइल के एक मॉडल के दर्जनों कवर मिल जाएंगे। कुछ कवर में भूतों के माक्र्स वाली डिजाइन रहती है तो कुछ में कार्टून करैक्टर टॉम एंड जेरी मिलेंगे। कई कोटेशन वाले, मल्टी कलर कवर भी युवाओं को बेहद भा रहे हैं। यह 80 से 100 रुपए से शुरू होते हैं जो 500 तक की रेंज में मिलते है। हालांकि ब्रांडेड मोबाइल कंपनियों के कवर काफी कॉस्टली होते हैं। मार्केट में कार्टून और प्रिंटेड कवर वाले मिल रहे हैं।

प्लेन डिजाइन की भी डिमांड
प्लेन डिजाइन पसंद करने वालों की भी शहर में कमी नहीं। ब्लैक कलर उनकी चॉइस है। आज के दौर में ऑनलाइन खरीदी में कोई भी पीछे नहीं है। बैक कवर के मामले में भी यूथ ऑनलाइन से भी जमकर खरीदारी कर रहा है। फ्लिपकार्ट, अमेजन जैसी कई कंपनियां बैक कवर कईडिजाइन में उपलब्ध करा रही है।

दिल्ली-मुंबई से मंगवाए जा रहे

इन दिनों फं की प्रिंटेड फि ल्म, डायमंड और ट्रांसपैरेंट कवर की डिमांड है। बैक कवर मुंबई और दिल्ली से स्पेशली मंगाए जाते हैं। शॉप ओनर का कहना है कि ट्रेंड का ध्यान रखना होता है। बैक कवर को लेकर वैरायटीज मेंटेन करना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि हर हफ्ते मार्केट में एक नया डिजाइन आ जाता है। देखा जाए तो यूथ माह में नया बैक कवर की डिमांड करते हैं।

Published on:
12 Jul 2018 03:17 pm
Also Read
View All