सतना

जिपं सीइओ ने सचिवों को दिया संविलियन का तोहफा

अब मिल सकेगा बढ़ा हुआ वेतन
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Feb 2020, 1:58 AM IST
District Panchayat CEO Riju Bafna took major action in Satna
Zip CEO gave the gift of samviliyan to secretaries

सतना. राज्य शासन ने पंचायत सचिवों का सेवा नियम बनाते हुए उन्हें जिला संवर्ग में संविलियन के निर्देश दिए थे। इसके आधार पर जिले के सचिवों का संविलियन कर दिया गया था। अनुशासनात्मक प्रकरण और अन्य मामलों में फंसे होने की वजह से काफी संख्या में संविलियन से वंचित रह गए थे। इस वजह से उन्हें समयमान वेतनमान नहीं मिल पा रहा था और कम वेतन भी मिल रहा था। कई सचिव को तीन साल से इसका इंतजार कर रहे थे। इनके द्वारा लगातार आवेदन भी प्रस्तुत किये गये थे लेकिन इस दिशा में कार्रवाई नहीं हो रही थी।
जिपं सीइओ ने ऐसे सचिवों के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला स्तरीय छानबीन समिति गठित कर इनके प्रकरणों का निराकरण करते हुए २२ सचिवों का संविलियन कर दिया गया। जिन सचिवों का संविलियन किया गया है उनमें सोहावल जनपद के सचिवों में प्रिया सिंह, संत कुमार कुशवाहा, नीशू सिंह, मुकेश सिंह, आनंद कुमार गुप्ता, कीर्ति सिंह, अमित कुमार पाठक, राजन सिंह और अमरजीत सिंह शामिल हैं। इसी तरह नागौद से रुचि सिंह बघेल, अमित कुमार पाण्डेय, वंदना मिश्रा, उचेहरा जनपद से शीलम सिंह, मैहर जनपद के उपेन्द्र सिंह, विनोद कुमार गौटिया, शिवाशरण तिवारी, रचना पटेल शामिल हैं। रामनगर जनपद से पूजन द्विवेदी, अमरपाटन जनपद के वीरेन्द्र कुमार साकेत, सुमन पटेल और रामपुर बाघेलान जनपद के सचिव भारतेन्दु सिंह परिहार, सतेन्द्र कुमार सिंह शामिल हैं।

Updated on:
14 Feb 2020, 1:58 AM IST
Published on: