सवाई माधोपुर

25 यूनिट रक्त संग्रहित

25 यूनिट रक्त संग्रहित

2 min read

सवाईमाधोपुर. जिला अस्पताल रोड स्थित गर्ग हॉस्पिटल के तत्वावधान में शहीद दिवस पर मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पंकज शुक्ला ने बताया कि शविर का उद्घाटन सुबह 11 बजे प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.उमेश शर्मा व डॉ. एससी गर्ग ने किया। अपराह्न तीन बजे तक 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में पीएमओ डॉ.उमेश शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसके बाद डॉ.सुमित गर्ग ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर जानकारी दी। इस दौरान जिला कांग्रेस प्रवक्ता लक्ष्मी कुमार शर्मा, डॉ. लुकमान अहमद, सामरान जैदी, सलमान खान रंगरेज, मुकेश मीना, निर्मल आदि मौजूद थे। इसी तरह राजनगर स्थित एक निजी स्कूल में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया।

सवाईमाधोपुर. भाजपा किसान मोर्चा व एससी मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सेवा दिवस जिला महामंत्री अरविंद गौतम की अध्यक्षता में मनाया गया। महामंत्री गिर्राज गुर्जर ने बताया कि गो सेवा दल व परमहंस योगाश्रम गोशाला में गायों को चारा खिलाया। इसके बाद सामान्य चिकित्सालय में पार्क में कचरा उठाकर सफाई की। इसके बाद आई वार्ड में बनास नदी में बस हादसे में बचाव कार्य में योगदान देने वाले 75 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इसमें चिकित्सक, कम्पाउंडर, वार्ड बॉय, त्रिनेत्र ट्रस्ट सुपरवाइजर, गार्ड, हेल्प डेस्क कर्मचारी, गो सेवा दल समिति, योग सेवा दल समिति, भामाशाह काउंटर, पुलिस प्रशासन, समासेवी व सफाईकर्मी शामिल थे। इसके बाद आई वार्ड में बनास नदी में बस हादसे में बचाव कार्य में योगदान देने वाले 75 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, हरिबाबू जीनगर, संतोष मथूरिया, वीरेन्द्रङ्क्षसह भाया, एससी मोर्चा महामंत्री मनोज बैरवा, राजेश सैनी, बलवीर कुशवाह, अंजनी शर्मा आदि मौजूद थे। भाजपा युवा मोर्चा शहर मंडल ने परमहंस आश्रम में गायों को चारा खिलाया। मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित गोशाला, भेरू दरवाजा स्थित राधाकृष्ण गोशाला व परमहंस आश्रम में साफ सफाई की।

Published on:
31 Jan 2018 04:53 pm
Also Read
View All