सवाई माधोपुर

खण्डार में अंधड़ ने मचाई तबाही,  उड़कर पास ही बने 33 केवी जीएसएस में जाकर गिर गई

खण्डार में अंधड़ ने मचाई तबाही, उड़कर पास ही बने 33 केवी जीएसएस में जाकर गिर गई
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2018, 7:13 PM IST
sawaimadhopur
खण्डार में अंधड़ में उड़े टीनशेड।

खण्डार. कस्बे में अंधड़ के चलते एक लोहे की केबिन उड़कर पास ही बने 33 केवी जीएसएस में जाकर गिर गई। थड़ी के गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बाद में निगम के अधिकारियों ने लाइन को दुरूस्त कर आपूर्ति सुचारू कराई। इसी प्रकार पास ही स्थित लाडमण गोशाला मेंं आंधड़ के चलते गायों के छाया के लिए लगाए गए टीनशैड भी उड़ गए। गोशाला के कार्मिकों ने बताया कि टीनशैड के हवा में उड़ जाने से गोशाला को करीब सात लाख का नुकसान हो गया।

बारिश ने भिगोया, उमस से रहे बेहाल
सवाईमाधोपुर . मौसम ने शनिवार को कई रंग दिखाए। सुबह के समय जहां तीखी धूप रही तो दोपहर होते-होते भारी उमस से लोग बेहाल दिखे। अपराह्न तीन बजे बाद मौसम वापस बदल गया और आसमान में काली घटाएं छा गईं। तेज हवा के साथ करीब दस मिनट बारिश हुई। इससे शहर की सड़कें भीग गईं। महज दस मिनट बाद ही बारिश थम गई।

इससे लोगों को थोड़ी देर के लिए गर्मी से राहत मिली, लेकिन इसके बाद फिर उमस बढ़ गई। इधर, तेज अंधड़ व बारिश के बाद बिजली कटौती ने कोढ़ में खाज का काम किया। शाम को बंद रहने व उमस से लोग बेहाल रहे। शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भवन निर्माण की गुणवत्ता की जांच
सुनारी ग्राम पंचायत के सिनोली गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय
भगवतगढ़. सुनारी ग्राम पंचायत के सिनोली गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में करीब तीन लाख दस हजार की लागत से अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण की गुणवत्ता की जांच शनिवार को भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीना ने की। उन्होंने निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार एवं प्रधानाध्यापक बाबूलाल बैरवा से निर्माण कार्य में काम ली जा रही सामग्री की जानकारी ली। इस दौरान ठेकेदार एवं प्रधानाध्यापक से निर्माण कार्य में पूर्ण गुणवत्ता बनाए रखने तथा कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने सिनोली में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से चर्चा करके उनकी समस्याएं भी सुनी।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल