सवाई माधोपुर

बामनवास में चरागाह भूमि पर काबिज हैं 3360 परिवार

बामनवास में चरागाह भूमि पर काबिज हैं 3360 परिवार न्यायालय में अटका है भूमि आवंटन का मामला सवाईमाधोपुर जिले में गंगापुरसिटी. समीपवर्ती बामनवास विधानसभा क्षेत्र की 46 ग्राम पंचायतों के 3360 परिवार चरगाह भूमि पर काबिज हैं। ये परिवार 3 साल से लेकर 30 साल पहले से चरागाह भूमि पर काबिज बताए जा रहे हैं। हालांकि इन परिवारों को भूमि आवंटन का मामला न्यायालय में लम्बित चल रहा है। यह जानकारी गत दिनों बामनवास विधायक इन्द्रा मीना की ओर से विधानसभा में उठाए गए सवाल पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने दी।
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2023, 11:23 AM IST
बामनवास में चरागाह भूमि पर काबिज हैं 3360 परिवार
बामनवास में चरागाह भूमि पर काबिज हैं 3360 परिवार

बामनवास में चरागाह भूमि पर काबिज हैं 3360 परिवार

न्यायालय में अटका है भूमि आवंटन का मामला

सवाईमाधोपुर जिले में गंगापुरसिटी. समीपवर्ती बामनवास विधानसभा क्षेत्र की 46 ग्राम पंचायतों के 3360 परिवार चरगाह भूमि पर काबिज हैं। ये परिवार 3 साल से लेकर 30 साल पहले से चरागाह भूमि पर काबिज बताए जा रहे हैं। हालांकि इन परिवारों को भूमि आवंटन का मामला न्यायालय में लम्बित चल रहा है। यह जानकारी गत दिनों बामनवास विधायक इन्द्रा मीना की ओर से विधानसभा में उठाए गए सवाल पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने दी। इसमें बताया कि इस संबंध में गोसेवा समिति की ओर से उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। मामला अभी न्यायालय में लंबित है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हुए सुप्रीम कोर्ट के एक अन्य फैसले में यह निर्णय दिया गया था कि सार्वजनिक वृहत हित में चरागाह भूमि को आवंटित किया जा सकता है, लेकिन इसमें गोसेवा शामिल नहीं है।
उन्होंने बताया इस प्रकरण में विभाग की ओर से महाधिवक्ता तथा अतिरिक्त अधिवक्ता से भी राय ली गई है। मंत्री ने जानकारी दी है कि विधानसभा क्षेत्र बामनवास में 3 हजार 360 परिवार चरागाह भूमि पर बसे
हुए है।
चरागाह भूमि पर अतिक्रमण कर बसी सघन आबादी के नियमितिकरण के लिए राजस्व (ग्रुप- 6) विभाग की ओर से पॉलिसी 27 दिसंबर 2021 जारी की गई है। बताया कि चरागाह भूमि के संबंध में राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में दायर डीबी सिविल रिट पीटिशन (पीआईएल) नम्बर 326/2022 उनवान राजस्थान गोसेवा समिति बनाम राज्य सरकार से प्रभावित होने के कारण चरागाह भूमि का नियमन नहीं किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत अनुमानित परिवार


बरनाला 250
सुंदरी- 30
सांचोली - 35
बिछोछ 20
बाटोदा 160
भिनौरा 50
गोठ 10
मोरपा 50
फुलवाड़ा 80
बैराड़ा 10
ङ्क्षबजारी 150
सुमेल 100
टूण्डीला 35
लिवाली 418
कोयला 7
मीना कोलेता 32
पिपलाई 10
सीतोड़ 13
रानीला 28
डूंगरवाड़ा 3
घुडला 73
अमावरा 18
ककराला 43
बोरदा 40
मोरन 90
बपूई 90
लाखनपुर 65
कुशलपुरा 16
दतूली 310
उदगांव 29
गोतोड़ 50
पीपलदा 85
बौंली ए 317
बड़ा गांव सरवर 25
मामडोली 125
कोडयाई 45
झनून 45
कोलाड़ा 71
थडोली 29
बागडोली 27
पीपलवाड़ा 35
हिन्दूपुरा 24
हथडोली 60
निमोद राठौद 49
जस्टाना 90
गालदकलां 18
कुल 3360

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल