सवाई माधोपुर

पांच बहन-पांच बेटियों के लाडले की हादसे में थमी सांसें

पांच बहन और पांच बेटियों के लाडले की शुक्रवार रात को एक सडक़ दुर्घटना में सांसें थम गई। गंगापुर-सवाईमाधोपुर मार्ग स्थित शनिदेव मंदिर के पास स्वमिंग पूल के सामने अज्ञात वाहन ने वैद्य कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश उर्फ जोनी (52) पुत्र मुंशीलाल गुप्ता की बाइक को टक्कर मार दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2023, 5:39 PM IST
52 year old man died in road accident in gangapur city

गंगापुरसिटी। पांच बहन और पांच बेटियों के लाडले की शुक्रवार रात को एक सडक़ दुर्घटना में सांसें थम गई। गंगापुर-सवाईमाधोपुर मार्ग स्थित शनिदेव मंदिर के पास स्वमिंग पूल के सामने अज्ञात वाहन ने वैद्य कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश उर्फ जोनी (52) पुत्र मुंशीलाल गुप्ता की बाइक को टक्कर मार दी। इस पर उसे एम्बुलेंस 108 से चिकित्सालय लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही दम टूट गया। सदर थाने के सहायक उपनिरीक्षक धनराज सिंह ने बताया कि इस सम्बंध में मृतक के दामाद सवाईमाधोपुर निवासी सिंटू अग्रवाल ने दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पैर की मोच सही कराने गया था उमरी गांव
परिजनों तथा परिचितों ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश के पैर में मोच आई हुई थी। उमरी गांव में एक व्यक्ति नसों की मालिक कर मोच निकालने का कार्य करता है। वह अपने एक साथी के साथ अलग-अलग बाइक पर उमरी गांव गया था। वहां से लौटने के दौरान उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं साथी युवक ने एम्बुलेंस से उसे राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

तीन बेटियों को ब्याहा, दो अविवाहित
परिजनों ने बताया कि मृतक पांच बहनों के बीच अकेला भाई था। वहीं उसके भी पांच बेटी और एक बेटा है। इनमें से तीन बेटी तथा एक बेटे का विवाह हो चुका है, जबकि दो अविवाहित हैं। मृतक पुरानी अनाज मण्डी में खड़-कांकड़ा की दुकान करता था। इससे मण्डी व्यापारियों में भी शोक व्याप्त है।

Updated on:
30 Apr 2023, 5:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल