सवाई माधोपुर

सूदखोरों से परेशान युवक ने जयपुर में की आत्महत्या, मोबाइल में मिला दो महीने पुराना सुसाइड नोट

सवाईमाधोपुर के एक युवक ने सूदखोरों से परेशान होकर जयपुर में आत्महत्या कर ली। वह पर्दे बनाने का काम करता था और लंबे समय से कर्ज व सूदखोरों के दबाव से परेशान था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2025, 6:53 PM IST
Feature image
फोटो पत्रिका नेटवर्क

भाड़ौती/खिरनी (सवाईमाधोपुर)। कस्बा क्षेत्र के खिरनी निवासी दाऊद मंसूरी (30) ने सूदखोरों से परेशान होकर जयपुर में आत्महत्या कर ली। वह पर्दे बनाने का काम करता था और लंबे समय से कर्ज व सूदखोरों के दबाव से परेशान था। उसके मोबाइल में दो महीने पहले लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने रविवार को जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रताप नगर सेक्टर-35 निवासी दाऊद मंसूरी अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ किराए से रहकर पर्दे लगाने का काम करता था। शनिवार सुबह वह काम पर निकला और शाम को माधोराजपुरा बस स्टैंड के पास बाइक खड़ी कर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर वह वहीं गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत में जयपुरिया अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

पुलिस को मृतक के मोबाइल में दो महीने पहले लिखा सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। नोट में सरपंच उर्फ खलीक और चंदू के नाम भी दर्ज हैं। मामा अब्दुल शम्मद ने बताया कि दाऊद ने ब्याज पर करीब 10 लाख रुपए लिए थे।

रकम चुकाने के बाद भी ब्याज पर ब्याज लगाकर रकम दोगुनी कर दी गई, जिससे लगातार टॉर्चर होने के कारण वह छह महीने पहले घर छोड़कर चला गया था और गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद लौटा था। उसने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट की फोटो परिचितों को भी भेजी थी।

Updated on:
7 Dec 2025, 6:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Rajasthan Crime: गांव में घर में अकेली युवती की हत्या के दोषी को उम्रकैद, फटा शादी का कार्ड बना ‘अहम सुराग’