सवाई माधोपुर

सूर्यवंशी की सक्सेस के बाद रणथम्भौर में यूं छुट्टियां बिता रहे खिलाड़ी कु मार

अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे रणथम्भौर
less than 1 minute read
सूर्यवंशी की सक्सेस के बाद रणथम्भौर में यूं छुट्टियां बिता रहे खिलाड़ी कु मार
सवाईमाधोपुर. फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार।

सवाईमाधोपुर. बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार रविवार को जयपुर से सडक़ मार्ग से सवाईमाधोपुर पहुंचे। वह परिवार के साथ रणथम्भौर रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में ठहरे हुए हैं। रविवार को वीकेंड कफ्र्यू होने के कारण वह भ्रमण पर नहीं जा सके और उन्होंंने होटल में ही विश्राम किया।
आज दोपहर की पारी में भ्रमण पर जाने की संभावना
सोमवार को भी सुबह अक्षय कुमार रणथम्भौर भ्रमण पर नहीं गए। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उनका दोपहर की पारी में परिवार के साथ रणथम्भौर भ्रमण पर जाने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। हालांकि वन विभाग के अधिकारी उनके रणथम्भौर कार्यक्रम के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह रहे हैं। हालांकि सूत्रों की माने तो अक्षय का रणथम्भौर में तीन दिवसीय कार्यक्रम बताया जा रहा है।
होटल में किया गाय को दुलार
अक्षय कुमार ने होटल में अपने परिवार के साथ ही वक्त बिताया, इस दौरान वह होटल में अपनी बेटी के साथ गाय को दुलार करते हुए नजर आए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जो खासा पसंद किया जा रहा है।
पहले भी आ चुके हैं रणथम्भौर
यह पहला मौका नहीं है जब अक्ष्य कुमार रणथम्भौर आए हैं। इससे पहले भी अक्षय कुमार एक फिल्म की शूटिंग के लिए बॉलीवुड की कई और हस्तियों के साथ रणथम्भौर आ चुके हैं। उस दौरान रणथम्भौर रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में एक फिल्म की शूटिंग के लिए अक्ष्य कुमार रणथम्भौर पहुंचे थे।
फि ल्मी हस्तियों को भा रहा रणथम्भौर
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान बॉलीवुड सितारों के बीच खासरा पसंद किया जा रहा है। न्यू ईयर के सेलीबे्रशन के लिए भी यहां कियारा आडवाणी, अन्नया पाण्डे आदि कई सितारे रणथम्भौर पहुंचे थे। इससे पहले दिपीका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट भी रणथम्भौर आ चुके हैं।

Published on:
17 Jan 2022 12:27 pm
Also Read
View All