सवाई माधोपुर

राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने पुराने शहर में निकाली जागरूकता रैली

रंगोली से सजाए चौराहे, रैली निकाल स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, पत्रिका की विकास यात्रा से कराया अवगत
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2024, 9:29 PM IST
partika foundation day
राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने पुराने शहर में निकाली जागरूकता रैली,राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने पुराने शहर में निकाली जागरूकता रैली

सवाईमाधोपुर. राजस्थान पत्रिका के 69 वें स्थानपना दिवस के अवसर पर गुरुवार को शहर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कई निजी विद्यालयों के विद्यार्थी व कार्मिकों ने भाग लिया और बेटी बचाओं- बेटी पढ़ाओं के साथ बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छ सवाईमाधोपुर आदि का संदेश शहरवासियों को दिया। कार्यक्रम में करीब पांच सौ से अधिक अलग-अलग निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य लोकेंद्र शर्मा व समाजसेवी हुसैन आमी ने बच्चों की रैली को हरी झंड़ी दिखाई। इस दौरान रैली में रीजनल पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल, नामदेव सीनियर सैकंडरी स्कूल, प्रेरणा सैकंडरी स्कूल, सोफिया पब्लिक स्कूल, सेंट नामदेव स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इनके अलावा स्कूल शिक्षा परिवार के जिलाध्यक्ष दिलीप शर्मा सहित रीजनल स्कूल के मैनेजर प्रेमनारायण शर्मा एवं अभिमन्यू सिंह, सोफिया स्कूल के शिशिर कुमार पांडे, समाजसेवी सलीम आदि मौजूद रहे।

पत्रिका की विकास यात्रा से कराया अवगत

कार्यक्रम की शुरुआत शहर स्थित दण्डवीर बालाजी से हुई। कार्यक्रम के दौरान रैली को रवाना करने से पूर्व स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य लाकेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राजस्थान पत्रिका की विकास यात्रा और सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों से अवगत कराया गया। साथ ही राजस्थान पत्रिका को आज के समय में सबसे विश्वसनीय समाचार-पत्र बताया। इसके बाद रैली को रवाना किया गया। यह रैली शहर के दण्डवीर बालाजी से मुख्य बाजार, छीतर चौराहा, हरसहाय कटला, रामउमावि शहर से होते हुए पुन: दण्डवीर बालाजी पहुंचकर सम्पन्न हुई।

रंगोली सजा दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर के मुख्य बाजार में रंगोली सजाई और शहरवासियों को राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंग बिरंगे रंगों की सहायता से राजस्थान पत्रिका भी लिखा और उसके साामाजिक सरोकार कार्यक्रमों के बारे में आमजन को भी अवगत कराया।

------

यहां भी हुए कार्यक्रम

छाण. जिले के बहरावण्डा खुद के गौरव शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान स्कूल के निदेशक रूपसिंह गुर्जर एवं प्रिंसिपल मानसिंह ने बच्चों को राजस्थान पत्रिका की विकास यात्रा से अवगत कराया। इस दौरान स्कूल में बालिकाओं ने रंगोली भी सजाई। कार्यक्रम के अंत में विशेष बच्चों को पारितोषिक दिए गए। वहीं शहर के रणथम्भौर नर्सिंग कॉलेज में भी महाविद्यायल के छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज के प्रिंसिपल हेमंत शर्मा ने राजस्थान पत्रिका के सामाजिक योगदान सहित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल