सवाई माधोपुर

राजस्थान पुलिस के लापता कांस्टेबल से जुड़ी बड़ी खबर

राजस्थान पुलिस के लापता कांस्टेबल से जुड़ी बड़ी खबर
2 min read
तालाब के पास मिले बैग पर टिकी लापता कांस्टेबल की तलाश
abhishek sharma Rajasthan Police constable

सवाईमाधोपुर. गत 28 अगस्त से लापता बूंदी लाइन में तैनात कांस्टेबल अभिषेक शर्मा के परिजनों ने बौंली पुलिस की ओर से बताए एक बैग व उसमें रखे सामानों को पहचान लिया। परिजनों के अनुसार यह बैग व उसमें रखे सभी सामान अभिषेक के ही है। गौरतलब है कि मंगलवार को बूंदी थाने से एएसआई व हैड कांस्टेबल के साथ परिजन बौंली थाने पहुंचे थे। जहां बौंली थाना पुलिस ने पास ही तालाब के पास से मिले एक लावारिस बैग को परिजनों को दिखाया था।

NEWS: नहीं ढूंढ पाई राजस्थान पुलिस अपना सिपाई, 26 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

यह था बैग में सामान
परिजनों के अनुसार बैग पूरा खून से सना हुआ था। उसमें शर्ट, साफी, बनियान, पेंट, जूते व रैनकोट रखे हुए थे। यह सामान भी खून से सने हुए थे। साफी पर खून के साथ बजरी व बाल भी चिपके हुए थे। इन सामानों की शिनाख्त अभिषेक की पत्नी, उसके मामा व बूंदी में रह रहे उसके माता-पिता ने की है। सभी ने सामानों को अभिषेक का ही होना बताया है। शर्ट पर छोटे-छोटे छेद हो रहे थे। इससे ऐसा लग रहा था, जैसे किसी को शर्ट के साथ ही खींचा गया हो। ( Police constable missing )

29 को सुबह मिला था बैग
( Bundi Police ) पुलिस के अनुसार बैग 29 अगस्त को सुबह तालाब के पास में सिंघाड़ा की खेती करने वाले लोगों ने देखा था। इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैग जब्त कर लिया था। गौरतलब है कि 28 अगस्त को ही अभिषेक घर से ससुराल में बेटी से मिलने की कहकर निकला था। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन बौंली थाना क्षेत्र में ही बताई गई थी। रात साढ़े 11 बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था।

Read More: बाढ़ पीडि़तों का दर्द: खाने को रोटी और सिर पर छत नहीं, बिजलियां कड़कती तो कांप जाता कलेजा, कैसे बसाएं उजड़े आशियाने...

पत्नी ने ही दिलाई थी शर्ट
शिनाख्त के दौरान अभिषेक की पत्नी दिव्या शर्मा ने पुलिस को बताया कि शर्ट उसने ही अभिषेक को कोटा से दिलाई थी। वह कई बार इस शर्ट को पहन चुके थे।


अब बौंली थाने के पाले में गेंद

पुलिस को मिले बैग व सामान के अभिषेक का होने की बात सामने आने के बाद अब जांच बौंली थाने पर टिक गई है। थाना पुलिस अब अन्य पहलूओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Published on:
04 Oct 2019 06:00 am
Also Read
View All