4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर एक पार्टी को वोट नहीं देने की अपील कर रहा था थानेदार, शिकायत पर हुआ लाइन हाजिर

इन्द्रगढ़़ एसएचओ ने सोशल मीडिया पर डाला था मैसेज
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

Abdul Bari

Apr 27, 2019

बूंदी.
सोशल मीडिया पर एक राजनीतिक दल को वोट नहीं देने की अपील कर रहे इंद्रगढ़ थाना प्रभारी पुरुषोत्तम महरिया को महंगा पड़ गया। शिकायत के बाद महरिया को शुक्रवार शाम लाइन हाजिर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी महरिया के सोशल मीडिया एकाउंट पर एक प्रमुख राजनीतिक दल के प्रत्याशी के खिलाफ दुष्प्रचार करने की शिकायत पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से की गई थी। उन्होंने महरिया पर प्रकरण दर्ज करने की भी मांग की थी। अधिकारियों को शिकायती पत्र के साथ ही महरिया के सोशल मीडिया पर डाले गए मैसज का स्क्रीन शॉट भी सौंपा गया। मैसेज में लिखा गया था कि अपने पचास लोगों (रिश्तेदारों) को सूचित करें कि वो उक्त राजनीतिक दल को अपना कीमती वोट ना दें और अपने समाज को बर्बाद होने से बचाएं।

शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर इंद्रगढ़ एसएचओ को लाइन में बुला लिया। नया लगाने से पहले निर्वाचन आयोग से स्वीकृति मांगी है।

ममता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, बूंदी